विधायक कुनाल सारंगी के साथ बिलियर्ड्स खेलते स्पॉट हुए धोनी, देखें मजेदार तस्वीरें

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2019 - 12:12 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: कुछ महीने पहले इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप के बाद से ही धोनी ने भारतीय टीम से दूरी बनाई हुई है। पहले उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर जाने से मना कर दिया था। इसके बाद धोनी आर्मी की ट्रेनिंग पर 15 दिनों के लिए कश्मीर चले गए। 15 अगस्त को वापस लौटने के बाद जब उनके दक्षिण अफ्रीका के साथ टी20 सीरीज में खेलने की खबरें आई तो उन्होंने इसके लिए भी खुद को अनुपलब्ध बताया था। ऐसे में माही बहरागोडा के विधायक कुनाल सारंगी के साथ बिलियर्ड्स खेलते हुए नजर आए। जिसका तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

PunjabKesari
दरअसल, धोनी इन दिनों अपने शहर झारखंड में हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) में बिलियर्ड्स खेलते हुए धोनी बहरागोडा के विधायक कुनाल सारंगी के साथ नजर आए। JSCA में ही धोनी बोर्ड के सबसे पुराने पिच क्यूरेटर में से एक बासू दा से भी मिले हैं। कुनाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट की हैं। कुनाल ने पोस्ट में यह भी खुलासा किया है बासु दा बहरागोडा विधानसभा क्षेत्र के बारसती गांव के ही निवासी हैं। सारंगी ने उनके साथ की ये तस्वीरें शेयर की हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News