महेंद्र सिंह धोनी ने शुरू की नेट प्रैक्टिस, विंडीज सीरीज को लेकर माही की मौजूदगी पर आया बड़ा अपडेट

punjabkesari.in Friday, Nov 15, 2019 - 07:12 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : न्यूजीलैंड के हाथों आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का सेमीफाइनल मैच हारने के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) क्रिकेट के मैदान दे दूर हैं और उन्हें तब से कोई प्रतिस्पर्धी मैच भी नहीं खेला है। हाल ही में वह गृहनगर रांची में नेट पर अभ्यास करते दिखे। वेस्टइंडीज के साथ होने वाली आगामी सीमित ओवरों की सीरीज में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के होने का अंदेशा था लेकिन अब इस पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। 

महेंद्र सिंह धोनी बनाम वेस्टइंडीज

dhoni photos, dhoni images, ms dhoni images, dhoni hd images

जानकारी के मुताबिक अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज में खेलने की संभावना नहीं है। हालांकि जब धोनी गुरूवार को रांची में जेएससीए स्टेडियम (JSCA Stadium) में नेट पर अभ्यास करते दिखे तो वापसी की उम्मीद जरूर जगी थी। लेकिन वह वेस्टइंडीज के खिलाफ 6 दिसंबर से मुंबई में शुरू होने वाली तीन टी20 और इतने ही वनडे मैचों की श्रृंखला के लिए अनुपलब्ध ही रहेंगे। बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी ने शुक्रवार कोकहा, ‘वह वेस्टइंडीज श्रृंखला के लिए उपलब्ध नहीं हैं।' 

नेट प्रेक्टिस के दौरान धोनी का एक वीडियो भी फिल्माया गया था जिसे धोनी के एक फैन पेज द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग खुब पसंद कर रहे हैं। गौर हो कि इससे पहले धोनी का एक नन्ही बच्ची को खाना खिलाने वाला वीडियो और अपने एक करीबी दोस्त के साथ उसका जन्मदिन मनाने की तस्वीरें वायरल हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News