पांड्या की पोस्ट पर धोनी की पत्नी साक्षी ने दिया जवाब, बोली- तुम्हारा एक घर रांची में भी है

punjabkesari.in Sunday, Nov 03, 2019 - 02:53 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अपनी कमर की चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। वही भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया ते पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh dhoni) की खूब याद आ रही है। हार्दिक की इस पोस्ट पर अब धोनी की पत्नी साक्षी (Sakshi Dhoni) ने दिल छू लेने वाला जवाब लिखा है। साक्षी के इस जवाब की फैंस भी काफी तारीफ कर रहे हैं।  

हार्दिक पंड्या ने धोनी की फोटो पर लिखा कुछ स्पेशल

PunjabKesari, dhoni photos, hardik pandya photo, sakshi dhoni photos, ziva dhoni photos
दरअसल, हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर धोनी और उनकी बेटी के साथ एक फोटो पोस्ट की है जिसके साथ कैप्शन लिखा है- इस छोटी को मिस कर रहा हूं (और बड़े इंसान को भी)। तस्वीर में धोनी और हार्दिक बाजार में घूमते हुए दिख रहे हैं। जिसके जवाब में धोनी की पत्नी साक्षी ने उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, तुम जानते हो कि तुम्हारा एक घर रांची में भी है, सही? जिसके बाद साक्षी का जवाब सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News