FIFA 2022 : ये रहे टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी, रोनाल्डो लिस्ट से बाहर

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 03:14 PM (IST)

स्पोर्ट्स डैस्क : फीफा विश्व कप 2022 टूर्नामेंट में इतिहास का सबसे रोमांचक फाइनल मुकाबला देखने को मिला, जहां फ्रांस को हराकर लियोनेल मेसी और अर्जेंटीना ने ट्रॉफी जीती। रविवार, 18 दिसंबर को, अर्जेंटीना ने 36 साल बाद अपनी तीसरी विश्व कप ट्रॉफी जीती।  विश्व कप हैरान करने वाला रहा, जिसमें कुछ बड़े नामी खिलाड़ी असफल दिखे और मोरक्को व क्रोएशिया के कुछ दिल को छू लेने वाले किस्से सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच रहे थे। हालांकि, इस बार नेमार, रोनाल्डो जैसे खिलाड़ी गोल करने को तरसते दिखे। वहीं सबसे ज्यादा गोल फ्रांस के 23 वर्षीय किलियन एम्बाप्पे ने दागकर दिल जीत लिया। आइए जानें इस बार सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों के नाम-

फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा गोल-

किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस) - 8
लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना) - 7
जूलियन अल्वारेज़ (अर्जेंटीना) - 4
ओलिवियर गिरौद - (फ्रांस) 4
अल्वारो मोराटा (स्पेन)- 3
बुकायो साका (इंग्लैंड) - 3
कोडी गक्पो (नीदरलैंड) - 3

फीफा विश्व कप 2022 के पुरस्कार विजेताओं की पूरी सूची -

गोल्डन बूट - किलियन एम्बाप्पे, 8 गोल के साथ (सर्वोच्च स्कोरर)
गोल्डन बॉल - लियोनेल मेस्सी, 7 गोल और 3 सहायता के साथ (सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी)
गोल्डन शू - एमी मार्टिनेज, अर्जेंटीना के लिए 2 पेनल्टी शूट-आउट बचाए (सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर)
यंग प्लेयर अवार्ड - अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडीज

मेस्सी दो गोल्डन बॉल पुरस्कार जीतने वाले पहले व्यक्ति भी बने क्योंकि उन्होंने 2014 में यह सम्मान हासिल किया था जब अर्जेंटीना जर्मनी से फाइनल हार गया था।

अर्जेंटीना ने अपना तीसरा विश्व कप खिताब जीता। एम्बाप्पे ने हैट्रिक बनाई, विश्व कप फाइनल में ऐसा करने वाले केवल दूसरे व्यक्ति बने, लेकिन यह उन्हें ट्राॅफी दिलाने के लिए काफी साबित नहीं हुआ क्योंकि फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी पर 4-2 से हार का सामना करना पड़ा।

मेस्सी ने अपने विश्व कप में कुल 13 गोल कर लिए हैं। दूसरी ओर, एमबाप्पे ने अपने विश्व कप में कुल 12 गोल कर लिए हैं। उसने 2022 में 8 और 2018 में 4 गोल किए थे। एमबाप्पे अगले विश्व करप में फ्रांस स्टार मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोल करने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए तैयार है। वहीं अगर मेस्सी भी अगला विश्व कप खेलते हैं तो उनके पास भी आगे निकलने का माैका रहेगा।


,..............
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Singh

Recommended News

Related News