FIFA 2022 : इक्वाडोर का पहला गोल रद्द होने से OFF SIDE विवाद छिड़ा, फैंस ने किया विरोध
punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 10:47 PM (IST)

खेल डैस्क : अल बेयट स्टेडियम में कतर के खिलाफ खेले गए पहले ही मुकाबले में इक्वाडोर का चौथे ही मिनट में किया गया गोल वीएआर के कारण रद्द कर दिया गया। हालांकि इस पर फैंस ने जमकर नाराजगी भी जाहिर की। उक्त गोल इक्वाडोर के फुटबॉल वालेंसिया ने किया था। कतर टीम ने गोल होने के बाद ही ऑफ साइड की अपील की थी जिसे वीएआर की टीम ने सही मानते हुए गोल रद्द कर दिया। वीएआर का फैसला सामने आते ही सोशल मीडिया पर खूब विरोध हुआ। देखें ट्विट्स
VAR officials giving that ecuador goal offside pic.twitter.com/LVN5mkxUJi
— ? (@UTDCJ_) November 20, 2022
The VAR team after that ‘offside’ decision for Ecuador’s goal. pic.twitter.com/0469mWqSk8
— Aftab (@aft__tb) November 20, 2022
The officials explaining how that’s offside pic.twitter.com/qW0yjgpWTu
— THFCkal (@CkalThf) November 20, 2022
मैच देख रहे फैंस ने भी किया विरोध
offside goal just because it wasn’t qatar scoring the opener pic.twitter.com/G4OccCATUD
— iz (@izz3h) November 20, 2022
यह था मामला
गोल इसलिए नहीं दिया गया क्योंकि इक्वाडोर के फुटबॉलर एनर वालेंसिया अंतिम डिफेंडर से थोड़ा पीछे था। नियमों के अनुसार, अगर गोलकीपर आगे बढ़ गया है, तो स्ट्राइकर को कम से कम दो आउटफील्ड खिलाडिय़ों के पीछे होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो इसे ऑफसाइड लाइन माना जाता है। वालेंसिया दूसरे-अंतिम डिफेंडर के आगे था इसलिए यह ऑफसाइड था।
वीएआर ग्राफिक्स हुए जारी
कंट्रोवर्सी बढऩे के कारण सबकी नजरें वीएआर रिपोर्ट पर टिक गई। आखिर वीएआर ने ग्राफिक्स जारी किए जिसमें इक्वाडोर के प्लेयर का एक पाव आगे था। इसी आधार पर वीएआर में यह फैसला लिया गया और इक्वाडोर का गोल रद्द हो गया।