FIFA World cup 2022 शुरू, फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो ने दी भावुक स्पीच
punjabkesari.in Sunday, Nov 20, 2022 - 07:33 PM (IST)

खेल डैस्क : फीफा विश्व कप 2022 अल बेयट स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो जाएगा। समारोह में मशहूर सिंगर जे बल्विन, रोबी विलियम्स, जेसन डेरूलो, क्लीन बैंडिट, सीन पॉल, नोरा फतेही, ब्लैक आइड पीज, बीटीएस के जुंगकूक, निकी मिनाज, मलूमा और मायरियम फेरेस भारतीय समय अनुसार रात 8 बजे परफार्म करेंगे। बीटीएस स्टार जंग कूक भी 60 हजार दर्शकों के आगे अपनी उपस्थिति देंगे। टूर्नामेंट के रचनात्मक निदेशक मार्को बालिच पहले ही बता चुके हैं कि समारोह में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफर और लाइट्स तकनीशियनों के साथ 900 लोगों की एक टीम परफार्म करेगी।
We're getting closer...
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 20, 2022
?? Opening ceremony begins at 5:30pm local time!#Qatar2022 | #FIFAWorldCup pic.twitter.com/soKv48yOTp
फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो बोले-
फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो, ने कतर विश्व कप के उद्घाटन समारोह दौरान कहा कि आज मैं कतरी महसूस करता हूं। आज मैं अरब महसूस करता हूं। आज मैं अफ्रीकी महसूस करता हूं। आज मैं समलैंगिक महसूस करता हूं। आज मैं विकलांग महसूस करता हूं। आज मैं एक प्रवासी श्रमिक महसूस करता हूं। मुझे पता है कि भेदभाव किए जाने पर कैसा लगता है। मैं भी पीड़ित रहा क्योंकि मेरे बाल लाल थे।
The Greatest Opening of a Stadium in History.??#FIFAWorldCup??? #FIFA #FIFAWorldCupQatar2022 pic.twitter.com/KiyUk3IkRC
— Mohammad Rizwan Hanif Ahmed (???? ????? ???? ????) (@Mohamma23527642) November 20, 2022
1.5 मिलियन प्रशंसक आने की उम्मीद
कतर प्रबंधन विश्व कप मैचों के दौरान 1.5 मिलियन प्रशंसकों की मेजबानी की उम्मीद कर रहा है। कतर विश्व कप करवाने वाला सबसे छोटा देश है। यहां की आबादी महज 3 मिलियन है और इन्होंने 1.5 मिलियन प्रशंसकों का स्वागत करना है। टूर्नामेंट का फाइनल लुसैल स्टेडियम में होना है।
The #FIFAWorldCup party is about to get started! ??
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 19, 2022
??? ???? 17:30 local time. It's going to be big. pic.twitter.com/Uj65drRkWV
बीयर पर लगा प्रतिबंध!
उद्घाटन समारोह से पहले कतर प्रबंधन ने स्टेडियमों में बीयर की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसको लेकर प्रशंसक किस तरह की प्रतिक्रिया देंगे, इस पर भी नजरें रहेंगी।
Four more members into the exclusive five #FIFAWorldCup club ?? pic.twitter.com/AwY7NS7tQG
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 20, 2022
कतर में पहली बार हो रहा आयोजन
फीफा विश्व कप की शुरूआत 1930 में उरुग्वे में हुई थी। अब 92 साल बाद यह टूर्नामैंट एक नए आयोजन स्थल पर एक नए चैम्पियन की ताजपोशी के लिए तैयार है। फुटबॉल विश्व कप का आयोजन कतर में पहली बार हो रहा है। इससे पहले विश्व कप 2018 का आयोजन रूस में हुआ था जहां फ्रांस फाइनल में क्रोएशिया को हराकर विजेता के रूप में उभरा था। साल 2022 के टूर्नामेंट में 32 टीमों को 8 समूहों में बांटा गया है।
ग्रुप-ए : कतर, इक्वाडोर, सेनेगल, नीदरलैंड।
ग्रुप-बी : इंगलैंड, ईरान, अमरीका, वेल्स।
ग्रुप-सी : अर्जेंटीना, सऊदी अरब, मैक्सिको, पोलैंड।
ग्रुप-डी : फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, डेनमार्क, ट्यूनीशिया।
ग्रुप-ई : जर्मनी, स्पेन, कोस्ट रिका, जापान
ग्रुप-एफ : क्रोएशिया, बैल्जियम, कनाडा, मोरोक्को।
ग्रुप-जी : ब्राजील, सर्बिया, स्विट्जरलैंड, कैमरुन।
ग्रुप-एच : पुर्तगाल, घाना, उरुग्वे, कोरिया।
8 स्टेडियमों में होंगे 64 मैच
विश्व कप के 64 मैच राजधानी दोहा में स्थित 8 स्टेडियमों में खेले जाएंगे, जिनमें से 7 का निर्माण पिछले 3 सालों में करीब 6.5 अरब डॉलर की लागत से किया गया है। इनमें से 6 स्टेडियमों की क्षमता 40,000 दर्शकों की है, जबकि दोहा के सबसे बड़े स्टेडियम ‘लुसैल’ में 80,000 दर्शक बैठकर फुटबॉल का आनंद ले सकते हैं।
विजेता को मिलेंगे 359 करोड़ रुपए
फीफा विश्व कप विजेता टीम को 359 करोड़ रुपए मिलेंगे। यह अब तक की स्पोटर््स लीग में सबसे बढ़ी राशियों में से एक हैं। इंडियन क्रिकेट लीग इसके आसपास भी नहीं है। यहां विजेता को महज 20 करोड़ रुपए दिए जाते हैं।
ईनामी राशि
विजेता : 359 करोड़ रुपए
उपविजेता : 245 करोड़ रुपए
तीसरा स्थान : 220 करोड़ रुपए
चौथा स्थान : 204 करोड़ रुपए
5वें से 8वां स्थान : 139 करोड़ रुपए
9वें से 16वां स्थान : 106 करोड़ रुपए
17वें से 32 वां स्थान : 73 करोड़ रुपए