वायु सेना के पांच कर्मी भारतीय ओलंपिक दल में शामिल

punjabkesari.in Thursday, Jul 22, 2021 - 09:05 PM (IST)

नयी दिल्ली : भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के पांच कर्मी शुक्रवार से शुरू होने वाले टोक्यो ओलिम्पिक में भाग ले रहे भारतीय दल का हिस्सा हैं। भारतीय वायु सेना से बताया गया कि चार कर्मी सार्जेंट शिवपाल सिंह (भाला फेंक), सार्जेंट नूह निर्मल टॉम (चार गुणा 400 मिश्रित रिले टीम) , जूनियर वारंट अधिकारी दीपक कुमार (10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी) और कॉर्पोरल एलेक्स एंथोनी (चार गुणा 400 मिश्रित रिले टीम) खिलाड़ी के रूप में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जबकि मास्टर वारंट अधिकारी अशोक कुमार कुश्ती स्पर्धाओं में रेफरी होंगे।

अशोक कुमार पहले भारतीय रेफरी हैं जो लगातार दो ओलंपिक खेलों में रेफरी की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा- आईएएफ को टोक्यो ओलिम्पिक के लिए भारतीय दल में पांच वायु योद्धाओं (चार प्रतिस्पर्धी और एक रेफरी के रूप में) के शामिल होने की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। ऐसा 25 वर्षों के अंतराल पर हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News