गौरिका बिश्नोई का हीरो महिला पीजीटी में बढ़िया प्रदर्शन

punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 06:52 PM (IST)

हैदराबाद : गौरिका बिश्नोई ने फ्रंट नाइन पर बेहतरीन खेल दिखाते हुए चार बर्डी लगाए और तीन अंडर 68 के कार्ड के साथ हीरो महिला पीजीटी गोल्फ के 12वें चरण में दो दौर के बाद संयुक्त बढ़त हासिल कर ली।

गौरिका को आखिरी बार सफलता जून 2019 में मिली थी। वह पहले दौर में 72 और दूसरे में 68 के स्कोर के बाद अब जाह्न्वी बक्षी के साथ शीर्ष पर हैं। बक्षी ने दो अंडर 140 का स्कोर कर लिया है।

गौरिका ने कोरोना महामारी के कारण लंबा ब्रेक लिया था और यूरोप में कुछ टूर्नामेंट खेले। वाणी कपूर ने तीन अंडर 68 स्कोर किया और वह 10वें स्थान पर है। खुशी खानिजू तीन बर्डी और एक बोगी के बाद अमनदीप द्राल के साथ संयुक्त चौथे स्थान पर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News