हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया तिहरा शतक, नहीं तोड़ पाए वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 02:52 PM (IST)

मुल्तान : हैरी ब्रूक ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन गुरुवार को रिकार्ड तिहरा शतक जड़ दिया है। 34 साल में पहली बार इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ने तिहरा शतक जड़ने का कारनामा किया है। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले इंग्लैंड के छठे बल्लेबाज बन गए हैं। 1990 के बाद किसी इंग्लैंड प्लेयर ने टेस्ट की एक पारी में 300 रन के आंकड़े को छुआ है। 

मैच के 143.3 ओवर में सैम अयूब की गेंद पर चौका लगाकर ब्रूक ने अपना तिहरा शतक पूरा किया। ब्रुक ने भले ही पाकिस्तान के खिलाफ लेकिन वह वीरेंद्र सहवाग के सबसे तेज तीसरे शतक के रिकॉर्ड को तोड़ने में कामयाब नहीं हो पाए। 

शतक पूरा करने के साथ ही उन्होंने आसमान की ओर देखते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ बैट उठाने के बाद अपनी दिवंगत दादी पॉलीन को सलाम किया। हैरी ब्रूक ने 322 गेंदों पर 29 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 317 रन बनाए जिस वजह से इंग्लैंड ने 823/7 के साथ पारी घोषित की। इंग्लैंड ने टेस्ट में तीसरी बार 800 प्लस रन बनाए हैं। वहीं इससे पहले हैरी ब्रूक ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक 239 गेंदों पर पूरा किया था। 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज तिहरा शतक 

वीरेंद्र सहवाग - 278 गेंदें।
हैरी ब्रूक - 310 गेंदें।

हैरी ब्रुक का रिकॉर्ड 

पहले टेस्ट में शतक।
दूसरे टेस्ट में शतक।
तीसरे टेस्ट में शतक।
चौथे टेस्ट में दोहरा शतक।
हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान में 4 टेस्ट मैचों में 1 तीहरा शतक और 3 शतक लगाए हैं। 

टेस्ट पारी में 300 रन बनाने वाले इंग्लैंड प्लेयर 

लेन हटन 
वैली हैमंड 
ग्राहम गूच 
एंडी सैंडहम 
जॉन एडरिक 
हैरी ब्रुक 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News