WI vs SA, T20 World Cup : दक्षिण अफ्रीका की धमाकेदार शुरूआत, 6 ओवर में बनाए 69 रन
punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 05:24 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज (26 फरवरी 2026) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए धमाकेदार शुरूआत की है। टीम ने एडेन मार्कराम और क्विंटन डी कॉक की बदौलत बिना किसी नुकसान के 6 ओवर में बनाए 69 रन लिए हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और तेज गेंदबाजों ने शुरुआत से ही वेस्टइंडीज पर दबाव बना दिया। वेस्टइंडीज का स्कोर जब 83/7 था तब जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने महत्वपूर्व साझेदारी करते हुए टीम का स्कोर 176/8 तक पहुंचाया। होल्डर ने 32 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 49 रन बनाए और अर्धशतक से चूक गए। वहीं शेफर्ड ने पारी की आखिरी गेंद पर 52 रन बनाकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 37 गेंदों का सामना किया जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। अब दक्षिण अफ्रीका के सामने 177 रन का लक्ष्य है।
वेस्टइंडीज के धमाकेदार बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर (2), रोवमैन पॉवेल (9), रोस्टन चेजऔर (2) दौहरे अंत तक भी नहीं पहुए पाए। वहीं ओपनर ब्रैंडन किंग (21), कप्तान शाई होप (16) और शेरफेन रदरफोर्ड (12) भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एनगिडी (25 रन दिए) ने 3 जबकि कगिसो रबाडा (11 रन दिए) और कॉलिन बॉश (12 रन दिए) ने 2-2 अपने नाम किए हैं। केशव महाराज अफ्रीका के सबसे महंगे गेंदबाज रहे जिन्होंने 40 रन दिए और विकेट भी नहीं मिला।
प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका : एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोटी, शमार जोसेफ।

