रोहित शर्मा दूसरे वनडे में बना गए यह बड़ा रिकॉर्ड, सचिन छूटे पीछे

punjabkesari.in Friday, Jan 17, 2020 - 02:56 PM (IST)

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट के मैदान पर खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) वनडे क्रिकेट के हिसाब से बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर गए। रोहित अब बतौर ओपनर सबसे तेज सात हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ दिया । इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज भी बने हुए हैं। जानें रिकॉर्ड-

ओपनर के तौर पर सबसे तेज 7000 रन

रोहित शर्मा, भारत - 137 पारियां
हाशिम अमला, दक्षिण अफ्रीका - 147 पारियां
सचिन तेंदुलकर, भारत - 160 पारियां
तिलकरत्ने दिलशान, श्रीलंका - 165 पारियां
सौरव गांगुली, भारत - 168 पारियां

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज 

बता दें कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज खेल रहे है। पहले वनडे में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई में खेले गए मैच में भारतीय मध्यक्रम बुरी तरह लडख़ड़ा गया था। ऑस्ट्रेलिया को मिले 256 रनों के लक्ष्य को उन्होंने एरोन फिंच और डेविड वार्नर के शतकों की बदौलत पा लिया।

अब तीसरे वनडे में इन रिकॉर्डों पर रहेगी नजर

रोहित शर्मा की नजर अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे में इन दो रिकॉडर््स पर टिकी रहेंगी। पहला- रोहित अपने वनडे करियर के 9 हजार रन पूरा करने से सिर्फ चार रन दूर है। दूसरा- रोहित अगर तीसरे वनडे में 8 छक्के लगाने में सफल रहे तो वह क्रिस गेल के वनडे छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News