IND vs BAN : ईशान किशन को ‘200 क्लब’ में शामिल होता देख सचिन तेंदुलकर ने किया ट्विट

punjabkesari.in Saturday, Dec 10, 2022 - 09:36 PM (IST)

खेल डैस्क : चटोग्राम में 210 रन की पारी खेलने के बाद भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने दुनिया भर के क्रिकेटरों से तारीफें बटोरीं। ईशान ने रिकॉर्ड 126 गेंदों पर सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। वह भारत के चौथे ऐसे बल्लेबाज हैं जोकि वनडे फॉर्मेट में दोहरा शतक लगाने में सफल रहे। ईशान की यह पारी देखकर अब दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने भी उनके लिए ट्विट किया है। 

 

 

सचिन ने ट्विट में लिखा- एक शानदार दस्तक! एक शानदार दस्तक! आज आपने जो पारी खेली वह दोगुनी सराहना की पात्र है ईशान किशन। विराट कोहली की भी शानदार दस्तक। बहुत बधाई!


तेंदुलकर पुरुषों के वनडे मैच में दोहरा शतक बनाने वाले पहले क्रिकेटर थे। उन्होंने फरवरी 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 147 गेंदों में नाबाद 200 रन बनाए थे। इसके बाद सहवाग ने दोहरा शतक बनाया। रोहित शर्मा और आगे निकले गए। उन्होंने तीन दोहरे शतक लगाए हैं। रोहित के नाम पर अभी भी सर्वाधिक एकदिवसीय स्कोर (264 रन) का रिकॉर्ड है, जो नवंबर 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों पर बनाया था। 

 

किशन बीते दिन ही नियमित कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण टीम में आए थे। उन्होंने शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत की। धवन 5वें ओवर में सिर्फ तीन रन बनाकर आऊट हो गए लेकिन किशन दूसरे छोर पर कोहली के साथ गेंदबाजों के पीछे पड़ गए। उन्होंने अपनी पारी में 10 छक्के और 24 चौके लगाए। किशन 36वें ओवर में तस्कीन अहमद के हाथों आऊट हुए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News