श्रीलंका ने पहली बार जीता Women's Asia Cup का खिताब, फाइनल में भारत को दी मात

punjabkesari.in Sunday, Jul 28, 2024 - 06:25 PM (IST)

दांबुला : श्रीलंका ने चमारि अथापत्थु और हर्षिता समरविक्रमा की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज करते हुए पहली बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। स्मृति मंधाना (60) और ऋचा घोष (30) की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर भारत ने रविवार को महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 167/2 के स्कोर के साथ खिताबी जीत अपने नाम की। अथापत्थु ने 43 गेंदों पर 9 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 और समरविक्रमा ने 51 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 69 रन की पारी खेली। इसके अलावा कविशा दिलहारी ने 16 गेंदों पर 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर जीत में अपना योगदान दिया।

आज यहां भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिये 44 रन जोड़े। सातवें ओवर में कविशा दिलहारी ने शेफाली वर्मा (16) को आउटकर श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद नौवें ओवर में उमा छेत्री (9) रन बनाकर पवेलियन लौट गई। 

कप्तान हरमनप्रीत कौर (11) और जेमिमाह रॉड्रिग्स (29) रन बनाकर आउट हुई। स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों में 10 चौके लगाते हुये (60) रनों की पारी खेली। ऋचा घोष ने 14 गेदों में चार चौके और एक छक्का लगाते हुये (30) रन बनाये। पूजा वस्त्रकर (5) और राधा यादव (1) रन बनाकर नाबाद रही। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 165 का स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी ने दो विकेट लिये। उदेशिका प्रबोधनी, सचिनी निसांसला और चमारी अट्टापटू ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 

खबर अपडेट हो रही है...

 

प्लेइंग 11 

भारत : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, उमा छेत्री, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, तनुजा कंवर, रेणुका ठाकुर सिंह

श्रीलंका : विशमी गुणरत्ने, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), हासिनी परेरा, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी, उदेशिका प्रबोधनी, सचिनी निसानसाला


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News