ओलिम्पिक 2024 में पहली बार स्थापित होगा ‘इंडिया हाउस’

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 08:37 PM (IST)

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और भारतीय ओलिम्पिक संघ (आईओए) आईओए पेरिस ओलिम्पिक 2024 में पहली बार इंडिया हाउस भी स्थापित करेंगे। रिलायंस ने कहा कि ओलिम्पिक हाउस खेलों की परंपरा है और 2024 ओलिम्पिक में भारत का ओलिम्पिक हाउस बनना एक ‘ऐतिहासिक घटना’ होगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक और अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति की सदस्य नीता एम अंबानी ने कहा कि भारत को वैश्विक खेल क्षेत्र में केंद्र स्तर पर देखना हमारा सपना है। आईओए के साथ हमारी साझेदारी विश्व स्तर के बुनियादी ढांचे और अवसरों के साथ देश भर में युवा एथलीटों का समर्थन करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन की गहरी प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। हम 2024 में पेरिस ओलिम्पिक खेलों में पहली बार इंडिया हाउस की मेजबानी करने के लिए भी बहुत उत्साहित हैं।

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि मैं रिलायंस इंडस्ट्रीज और नीता अंबानी को भारतीय ओलिम्पिक संघ के साथ इस साझेदारी के लिए, भारतीय खेलों का समर्थन करने और अगली पीढ़ी के बच्चों को ओलिम्पिक आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए धन्यवाद देता हूं। पेरिस 2024 में इंडियन हाउस होना एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News