राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के हुए 200 गोल्ड मेडल, चौथा देश बना

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 11:17 PM (IST)

बर्मिंघम : बैडमिंटन महिला एकल के फाइनल में पीवी सिंधू की जीत के साथ ही भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सोमवार को अपना 200 वां स्वर्ण पदक हासिल किया। बर्मिंघम खेलों में भारत ने 22 स्वर्ण जीते जिससे उसके कुल स्वर्ण पदकों की संख्या 203 हो गई। सिंधू के बाद बैडमिंटन के पुरुष एकल में लक्ष्य सेन जबकि पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग सेन जोड़ी ने स्वर्ण जीता।

अचंता शरत कमल ने इसके बाद टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की कुल संख्या के मामले में ऑस्ट्रेलिया (1003 स्वर्ण पदक) शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड (773) दूसरे और कनाडा (510) तीसरे स्थान पर है। 

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने पहला स्वर्ण 1958 में जीता था। यह स्वर्ण महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह ने जीता था। भारत ने इसके बाद हर राष्ट्रमंडल खेलों (1962 और 1986 में भाग नहीं लिया) में स्वर्ण पदक जीता है। इस मामले में दिल्ली में 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेल भारत के लिए सबसे सफल रहे है जिसमें उसने 38 स्वर्ण पदक जीते थे।

Team India, Gold medals, Commonwealth Games 2022, CWG 2022, Sports news, टीम इंडिया, स्वर्ण पदक, राष्ट्रमंडल खेल 2022, राष्ट्रमंडल खेल 2022, खेल समाचार

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में मिले स्वर्ण पदक

अचिंता शेउली (भारोत्तोलन) : स्वर्ण
जेरेमी लालरिनुंगा (भारोत्तोलन) : स्वर्ण
मीराबाई चानू (भारोत्तोलन) : स्वर्ण
रूपा रानी टिर्की, लवली चौबे, नयनमोनी सैकिया, पिंकी सिंह (लॉन बॉल्स) : स्वर्ण
बजरंग पूनिया (कुश्ती) : स्वर्ण
साक्षी मलिक (कुश्ती) : स्वर्ण
दीपक पूनिया (कुश्ती) : स्वर्ण
रवि कुमार दहिया (कुश्ती) : स्वर्ण
विनेश फोगाट (कुश्ती) : स्वर्ण
नवीन मलिक (कुश्ती) : स्वर्ण
निकहत जरीन (मुक्केबाजी) : स्वर्ण
अमित पंघाल (मुक्केबाजी) : स्वर्ण
नीतू गंघास (मुक्केबाजी) : स्वर्ण
सुधीर (पावर लिफ्टिंग) : स्वर्ण
पी वी सिंधू (बैडमिंटन) : स्वर्ण
लक्ष्य सेन (बैडमिंटन) : स्वर्ण
चिराग शेट्टी . सात्विक साइराज रंकीरेड्डी (बैडमिंटन) : स्वर्ण
अचंता शरत कमल (टेबल टेनिस) : स्वर्ण
शरत कमल . श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस) : स्वर्ण
हरमीत देसाई, सानिया शेट्टी, शरत कमल, जी साथियान (टेबल टेनिस) : स्वर्ण
भाविना पटेल (पैरा टेबल टेनिस) : स्वर्ण
एल्डोस पॉल (त्रिकूद) : स्वर्ण


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News