IOA के अध्यक्ष बत्रा बने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य बने
punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2019 - 05:35 PM (IST)

नई दिल्ली : भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डा. नरेंद्र ध्रुव बत्रा को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) का सदस्य चुना गया है। डा. बत्रा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के भी अध्यक्ष हैं। एक कुशल खेल प्रशासक के रूप में अपनी छवि बना चुके बत्रा को बुधवार स्विटजरलैंड के लुसाने में हुए आईओसी के 134वें सत्र में 62 में से कुल 58 मतों के साथ आईओसी का सदस्य चुना गया है।
वह उन 10 सदस्यों में शामिल थे जिनके नामों की आईओसी के कार्यकारी बोडर् ने सिफारिश की थी। डा. बत्रा पहले भारतीय भी हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ(एफआईएच) का अध्यक्ष चुना गया है। वह लंबे समय से भारत में खेल प्रशासक की भूमिका में रहे हैं। वही ग्रीष्मकालीन या शीतकालीन ओलंपिक संस्था के अध्यक्ष चुने जाने वाले भी पहले भारतीय हैं। वह पहले भारतीय प्रशासक हैं जो अंतरराष्ट्रीय संस्था और राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) के संयुक्त रूप से अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं।
हॉकी इंडिया (एचआई) के पूर्व अध्यक्ष और आईओए तथा एफआईएच के मौजूदा अध्यक्ष डा. बत्रा को उनकी इस नई कामयाबी के लिई राष्ट्रीय हॉकी संस्था ने गुरूवार को बधाई दी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, ‘भारत के लिई यह गर्व करने का क्षण है कि हमारे देश से आईओसी में कोई सदस्य है। यह एक विशिष्ठ पद है। अपने प्रशासन से देश में ओलंपिक संस्था को आपने नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है और आप इसके हकदार हैं।'
#IndianOlympicAssociation President #NarinderBatra was on June 26 elected a member of the #InternationalOlympicCommittee, a statement said. He secured 58 votes out of 62, while four votes went against him.
— IANS Tweets (@ians_india) June 27, 2019
Photo: IANS pic.twitter.com/roYWzx2VFs