IPL 2019 : ट्विटर पर धोनी की CSK सुपरहिट, बेंगलुरु की हो रही सबसे ज्यादा ट्रोलिंग

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 07:44 PM (IST)

नई दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल-12 में न सिर्फ विपक्षी टीमों के मैदान पर छक्के छुड़ा रही है बल्कि ट्विटर पर भी झंडे गाड़ रही है। महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स की बेहतरीन शुरुआत की प्रशंसक ट्विटर पर बेहद प्रशंसा कर रहे है जिसके चलते आईपीएल के पहले सप्ताह में चेन्नई ट्विटर पर सबसे चर्चित टीम बन कर उभरी है। चेन्नई के बाद रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शामिल हैं। हालांकि बेंगलुरु ने अपने सभी चार मैच हारे हैं।

Sports

धोनी न केवल अपनी कप्तानी को लेकर ट्विटर पर छाए हुए है बल्कि अपने बल्लेबाजी के चलते भी काफी सुर्खियां बटोर रहे है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धोनी की 46 गेंदों पर नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी की ट्विटर पर प्रशंसकों ने काफी सरहाना की। ट्विटर पर सबसे ज्यादा चर्चित नामों की सूची में धोनी अव्वल स्थान पर है। उनके बाद विराट कोहली और बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह हैं। 

MS DHONI BECOME INDIAN SIXER KING AGAIN

चेन्नई के प्रशंसकों के चलते ट्विटर पर चेन्नई का दबदबा बढ़ा है। आईपीएल के पहले सप्ताह में व्हिसलपोडू सबसे ज्यादा हैश टैग ट्रेंडिंग में बना रहा। जिसके बाद क्रिकेटमेरीजान और केकेआरहैतैयार क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा। चेन्नई ने जहां अधिकतर मामलों में अपना प्रभाव छोड़ा है वहीं मुंबई और बेंगलुरु के मुकाबले के बीच विवादित नो बॉल सबसे चर्चित क्षण बना है। सबसे चर्चित क्षण बेंगलुरु और मुंबई के बीच मुकाबले के दौरान आखिरी गेंद पर नो बॉल रही थी। यह मुकाबला बेंगलुरु छह रनों से हार गई थी।

Sports

हैदराबाद के जानी बेयरस्टो और डेविड वार्नर के मुंबई इंडियंस के खिलाफ शतक सूची में दूसरे स्थान पर है। तीसरे स्थान पर धोनी को जगह मिली है जिन्होंने राजस्थान के खिलाफ नाबाद 75 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी। इस मैच को चेन्नई ने आठ रनों से जीता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News