IPL 2022 रोहित शर्मा का सबसे खराब सीजन, फिफ्टी बनाने तक को तरसे

punjabkesari.in Saturday, May 21, 2022 - 11:12 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : मुंबई इंडियंस का यह सीजन जितना खराब रहा उतना ही खराब टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस सीजन रन बनाने के लिए मैदान पर संघर्ष करते हुए ही दिखाई दिए हैं। इस आईपीएल सीजन रोहित के बल्ले से 14 पारियों में मात्र 268 रन की ही निकले है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी मैच में रोहित शर्मा 13 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुए।

रोहित शर्मा ने इस आईपीएल सीजन में 19.14 की औसत से 268 रन बनाए हैं। आईपीएल इतिहास में यह रोहित शर्मा का एक सीजन में सबसे खराब औसत है। वहीं इस सीजन रोहित की बल्लेबाजी स्ट्राईक रेट भी नीचे आई है। बड़े छक्के लगाने के लिए मशहूर रोहित शर्मा इस सीजन 120.18 की स्ट्राईक से रन बनाएं हैं जोकि उनका आईपीएल सीजन में दूसरा सबसे निचला स्ट्राईक रेट है।

रोहित शर्मा के एक सीजन में सबसे कम स्कोर 

268 - 2022
286 - 2018
332 - 2020
333 - 2017
362 - 2009

एक सीजन में रोहित शर्मा का सबसे कम स्ट्राईक रेट

19.1- 2022*
23.8 - 2017
23.8 - 2018

यहां तक कि इस सीजन रोहित शर्मा एक अर्धशतक भी बनाने में कामयाब नहीं हो पाए हैं। इस सीजन रोहित शर्मा का सर्वाधिक स्कोर 48 रन रहा है। इसके बाद वह कोई भी बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News