फिर ईशांत का शिकार बने कुक, इतनी बार हो चुके हैं आऊट

punjabkesari.in Sunday, Aug 19, 2018 - 07:54 PM (IST)

जालन्धर : नॉटिंघम में भारत और इंगलैंड के बीच चल रहे तीसरे टेस्ट के दौरान एक बार फिर से भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने इंगलैंड के सलामी बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक को विकेट के पीछे कैच आऊट करवा दिया। ईशांत ने कुक का यह रिकॉर्ड 10वां विकेट निकाला है। ऐसा कर उन्होंने कुक को सर्वाधिक बार आऊट करने की लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। इससे ऊपर सिर्फ साऊथ अफ्रीका के मोर्ने मार्केल ही कुक को सर्वाधिक 12 बार आऊट कर पाए हैं। बता दें कि इस लिस्ट में ईशांत पहले ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और भारत के ही रविचंद्रन अश्विन के साथ संयुक्त रूप से बने हुए थे। यह तीनों गेंदबाज भी कुक को नौ बार आऊट कर चुके हैं।

देखें लिस्ट-
मोर्ने मोर्कल (दक्षिण अफ्रीका ) 12 बार
ईशांत शर्मा (भारत) 10 बार
मिशेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया), ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड) और रविचंद्रन अश्विन (भारत) 9 बार
रेयान हैरिस (ऑस्ट्रेलिया), नॉथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया) 8 बार

भारत की ओर से कपिल देव है सबसे ऊपर
PunjabKesari

किसी बल्लेबाज को सर्वाधिक बार आऊट करने का रिकॉर्ड अगर भारतीय आंकड़ें के हिसाब से देखा जाए तो इसमें कपिल देव सबसे ऊपर बने हुए हैं। कपिल ने मुदस्सर नजर को 12 बार, ग्राहम गूच को 11 बार, एलन बोर्डर को 10 बार, डेविड गावर 10 बार आऊट कर चुके हैं। इसके बाद हरभजन सिंह ने पोंटिंग को 10 बार तो ईशांत शर्मा भी 10 बार कुक को आऊट कर चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News