यह हैं भारतीय क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज

punjabkesari.in Sunday, May 24, 2020 - 06:15 PM (IST)

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान में कई महान गेंदबाज देखने को मिलते हैं जो अपनी गती से बल्लेबाजों के होश उड़ा देते हैं। आज हम आपको ऐसे 5 भारतीय गेंदबाजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपनी गती से विदेशी बल्लेबाजों के मन में अपना खोफ पैदा किया है। इस सूची में सबसे उपर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ हैं। आइए जाने भारत के 5 सबसे तेज गेंदबाजों के बारे में-

1. जवागल श्रीनाथ
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। वह अपने समय के एक महान गेंदबाज रहे हैं। श्रीनाथ ने भारत के लिए 4 विश्व कप में हिस्सा लिया। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपने करियर और भारत के लिए सबसे तीव्र गेंद की, जिसकी स्पीड 154.5 किमी प्रति घंटा रही। उन्होंने भारत की और से 296 मैच खेलते हुए 551 विकेट झटकाए हैं।
PunjabKesari
2. उमेश यादव
मौजूदा समय में उमेश यादव भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उनके मजबूत कंधे और फुर्तीला शरीर उन्हें एक पूर्ण तेज गेंदबाज बनाता है। उनकी सबसे तेज गेंद आस्ट्रेलिया के खिलाफ डाली थी। इस गेंद की स्पीड 152.5 थी। यह गेंद उनके करियर की अभी तक की सबसे तेज गेंद है। उन्होंने अब तक भारत के लिए 104 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 191 विकेट झटकाए हैं।
PunjabKesari
3. जहीर खान 
जहीर खान भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहें हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से बड़े बड़े बल्लेबाजों के दिलों में खोफ बनाई रखा। उनके द्वारा डाली गई रिवेर्स स्विंग और नक्कल गेंद सबसे सफल गेंद रही। उनकी सबसे तेज गेंद 146 किमी प्रति घंटे के आसपास रही। उन्होंने भारत की और से 309 मैचों में 610 विकेट अपने नाम किए हैं।
PunjabKesari
4. मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी भारत के महान गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी में वर्तमान समय में एक अलग पहचान बनाई हुई है। उन्होंने अपने जीवन में 146 की स्पीड से सबसे तेज गति की गेंद फेकीं है। वह गति के साथ साथ स्वींग करने में भी माहिर हैं। उन्होंने अब तक भारत की और से 81 मैच खेले हैं, जिस दौरान उन्होंने 185 विकेट हासिल किए हैं।
PunjabKesari
5. अजीत अगरकर
अजीत अगरकर अपने समय के बेहतरीन तेंदबाज हैं। वह वनडे फॉर्मेट में श्रीनाथ के बाद भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज थे, अजित अगरकर ने अपने जीवन की सबसे तेज गेंद 2001 में अपने करियर की शुरुआत में की, उन्होंने 146 की स्पीड से वह गेंद डाली थी। उन्होंने भारत की और से 221 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 349 विकेट हासिल किए हैं। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Anil dev

Recommended News

Related News