कुसल मेंडिस की जगह यह खिलाड़ी खेलेगा पहला टेस्ट, श्रीलंकाई कप्तान करुणारत्ने ने दी जानकारी
punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 02:23 PM (IST)

मोहाली : श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने गुरुवार को कहा कि कुसल मेंडिस मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला बायो बबल का उल्लंघन करने के लिए एक साल का प्रतिबंध झेलने के बाद वापस टीम से जुड़ गए हैं।
पिछले साल इंग्लैंड दौरे में बायो बबल का उल्लंघन करने पर मेंडिस और डिकवेला पर प्रतिबंध लगाया गया था। मेंडिस का इस दौरे में चयन फिटनेस पर निर्भर था। वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें टी20 मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। इस कारण वह भारत के खिलाफ टी20 श्रृंखला में भी नहीं खेल पाए थे।
करुणारत्ने ने पहले टेस्ट पर कहा कि डिकवेला विकेटकीपर होंगे, (तेज गेंदबाज) दुष्मंथा चमीरा को आराम दिया जाएगा और वह दिन रात्रि टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे जबकि मेंडिस नहीं खेल पाएंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

अमेरिका में भारतीय मूल के दो लोगों ने 12 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का दोष स्वीकार किया

राष्ट्रपति चुनाव: जमानत राशि का भुगतान न करने पर रद्द हो सकता है नामांकन

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को जलापूर्ति रहेगी प्रभावित