कीनिया लेडीज ओपन : दीक्षा डागर 21वें स्थान पर पहुंची, अमनदीप 57वें स्थान पर खिसकीं

punjabkesari.in Saturday, Feb 12, 2022 - 08:26 PM (IST)

नैरोबी : भारतीय महिला गोल्फर दीक्षा डागर ने मुश्किल परिस्थितियों से जूझने के बाद यहां मैजिकल कीनिया लेडीज ओपन में इवन पार 72 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 21वें स्थान पर चल रही हैं। वहीं हमवतन अमनदीप द्राल के लिये दिन मुश्किल रहा जिन्होंने सात ओवर 79 का कार्ड खेला जिससे वह संयुक्त 57वें स्थान पर खिसक गईं। दीक्षा ने चार बर्डी लगाई जबकि एक डबल बोगी कर बैठीं। वहीं अमनदीप के नाम एक भी बर्डी नहीं रही, पर वह 5 बोगी और 1 डबल बोगी लगा बैठीं।

भुल्लर रस अल खैमाह क्लासिक में संयुक्त 59वें स्थान पर खिसके
रस अल खैमाह : भारतीय गोल्फर गगनजीत भुल्लर रस अल खैमाह क्लासिक के तीसरे दौर में 74 निराशाजनक कार्ड से संयुक्त 59वें स्थान पर खिसक गए हैं। भुल्लर ने 70 और 67 के कार्ड से शुरूआत की थी। उन्होंने चार बोगी ड्राप की और केवल दो बर्डी ही लगा सके जिससे उनका कुल स्कोर पांच अंडर रहा। वहीं रेयान फॉक्स ने सात अंडर 65 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर 19 अंडर हो गया है और वह एकल बढ़त बनाए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News