IPL 2020 : केएल राहुल ने जीती ऑरेंज तो कागिसो रबाडा ने पर्पल कैप, जानें पूरा रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Nov 10, 2020 - 11:47 PM (IST)

नई दिल्ली : आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल सर्वाधिक 670 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर हक जमाने में सफल रहे। राहुल से पीछे शिखर धवन थे लेकिन फाइनल मुकाबले में वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाए जिसके कारण ऑरेेंज कैप राहुल के पास ही रही। वहीं, दिल्ली के कागिसो रबाडा 30 विकेटों के साथ पर्पल कैप जीतने में सफल रहे।
देखें आईपीएल इतिहास में अब तक किन प्लेयरों में मिली है ऑरेंज और पर्पल कैप-

आईपीएल में ऑरेंज कैप विजेता

KL Rahul, Orange Cap, Kagiso Rabada, केएल राहुल,  कागिसो रबाडा, Purple Cap, IPL news in hindi, Sports news, IPL 2020, Delhi Capitals, Mumbai indians, MI vs DC,
2008 : शॉन मार्श (616)
2009 : मैथ्यू हेडन (572)
2010 : सचिन तेंदुलकर (618)
2011 : क्रिस गेल (608)
2012 : क्रिस गेल (733)
2013 : माइक हसी (733)
2014 : रॉबिन उथप्पा (640)
2015 : डेविड वार्नर (562)
2016 : विराट कोहली (973)
2017 : डेविड वार्नर (641)
2018 : केन विलियमसन (735)
2019 : डेविड वार्नर (692)
2020 : केएल राहुल (670)
बता दें कि केएल राहुल ने सीजन के 14 मैचों में 55 की औसत के साथ 670 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 129.34 रही जबकि औसत 55.83 रही। राहुल ने एक शतक तो पांच अर्धशतक भी लगाए। उनके बल्ले से 58 चौके और 23 छक्के  भी निकले।

आईपीएल में पर्पल कैप विजेता

KL Rahul, Orange Cap, Kagiso Rabada, केएल राहुल,  कागिसो रबाडा, Purple Cap, IPL news in hindi, Sports news, IPL 2020, Delhi Capitals, Mumbai indians, MI vs DC,
2008 : सोहेल तनवीर (22)
2009 : आरपी सिंह (23)
2010 : ओझा (21)
2011 : लसिथ मलिंगा (28)
2012 : एम. मोर्कल (25)
2013 : डीजे ब्रावो (32)
2014 : मोहित शर्मा (23)
2015 : डीजे ब्रावो (26)
2016 : भुवनेश्वर कुमार (23)
2017 :भुवनेश्वर कुमार (26)
2018 : एंड्रयू टाय (24)
2019 : इमरान ताहिर (26)
2020 : कागिसो रबाडा (30)
रबाडा ने 17 मैचों में 18.26 की औसत से सर्वाधिक 30 विकेट लिए। आईपीएल 2019 में भी रबाडा 25 विकेट लेने में सफल रहे थे। फिलहाल इस सीजन में उन्होंने दो बार पारी में 4 विकेट लिए। उन्होंने कुल 65.4 ओवर गेंदबाजी कर 548 रन दिए और 30 विकेट चटकाए। उनकी औसत 13.13 रही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News