Sam Curran ने सबको पछाड़ा, अब ये हैं IPL इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 05:15 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन ने आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बने हैं। उनके नाम पर आईपीएल 2023 की नीलामी में 18.50 करोड़ की बोली लगी। सैम करन को खरीदने में छह टीमों ने दिलचस्पी दिखाई, हालांकि आखिरकार उनको पंजाब किंग्स टीम उन्हें हासिल करने में सफल रही। इंग्लैंड का यह ऑलराउंडर 2022 टी20 विश्व कप मेें मैन ऑफ द टूर्नामेंट रह चुका है। उनके टी20 विश्व कप के प्रदर्शन ने आईपीएल टीमों का भी ध्यान खींचा, जिसके चलते वह अब आईपीएल इतिहास के सबसे खिलाड़ी बन गए है।

आईपीएल इतिहास के अब तक के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

1.सैम करन - आईपीएल 2023 (18.50 करोड़)

PunjabKesari

सैम करन आईपीएल इतिहास में 18.50 करोंड रुपए हासिल करके सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्हें इस सीजन पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले करन चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे। वह आईपीएल में कुल 32 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें वह 32 ही विकेटें भी चटका चुके हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में 337 रन भी बना चुके हैं।

2. कैमरोन ग्रीन - आईपीएल 2023 (17.50 करोड़)

PunjabKesari

कैमरोन ग्रीन आईपीएल 2023 में पहली बार अपना डेब्यू कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर ने आईपीएल डेब्यू के साथ ही इतिहास रच दिया है। उन्हें मुंबई इंडियस ने आईपीएल 2023 सीजन में 17.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन चुके हैं। ग्रीन ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू भी इसी साल किया है। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 8 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। टी20 क्रिकेट में वह 5 विकेट चटका चुके हैं और इसके साथ बल्लेबाजी करते हुए वह 139 रन बना चुके हैं।

3. बेन स्टोक्स- आईपीएल 2023 (16.25 करोड़), क्रिस मॉरिस - आईपीएल 2021 (16.25 करोड़)

PunjabKesari

इंग्लैंड के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स, दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। स्टोक्स को आईपीएल 2023 में सीएसके ने 16.25 करोड़ देकर अपने टीम में शामिल किया है, जबकि क्रिस मॉरिस को 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने इतनी ही राशि देकर अपने टीम में शामिल किया था।

4 . निकोलस पूरन- (आईपीएल 2023- 16 करोड़), युवराज सिंह - आईपीएल 2016 (16 करोड़)

PunjabKesari

निकोलस पूरन आईपीएल 2023 सीजन में 16 करोड़ रुपए और 2016 के आईपीएल सीजन में युवराज सिंह भी 16 करोड़ रुपए हासिल करके आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी है। आईपीएल 2023 में निकोलस पूरन को लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपने नाम किया है, जबकि युवराज सिंह को दिल्ली ने 2016 सीजन में अपनी टीम में शामिल किया था। 

5. पैट कमिंस- आईपीएल-2020 - 15.50 करोड़)

PunjabKesari

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के पांचवे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2020 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 15.50 करोड़ की रकम देकर अपने नाम किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ramandeep Singh

Related News

Recommended News