FIFA : साऊथ कोरिया के रिपोर्टर को अब 2 लड़कियों ने चूमा

punjabkesari.in Thursday, Jul 05, 2018 - 05:51 PM (IST)

जालन्धर : फीफा विश्व कप के दौरान रिपोर्टरों को चूमने की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब साऊथ कोरिया के रिपोर्टर को दो महिलाओं द्वारा चूमने का वीडियो सामने आया है। साऊथ कोरिया के एमबीएन चैनल के लिए रिपोर्टिंग कर रहे क्वाल येल बीते दिन मैच के बाद रिपोर्टिंग कर रहे थे तभी उन्हें दो अज्ञात लड़कियों ने उन्हें चेम लिया। अचानक हुई इस घटना से एक समय तो येल भी झेंप गए थे।
PunjabKesari
PunjabKesari
हालांकि पहली लड़की द्वारा चूमने के बाद भी येल ने अपने काम के प्रति तत्परता नहीं छोड़ी थी लेकिन जैसी ही दूसरी लड़की ने उन्हें चूमा वह झेंप गए। बता दें कि इससे पहले दर्शक महिला रिपोर्टरों को ही निशाना बना रहे थे। अब पुरुष रिपोर्टर को चूमा गया है जिससे दुनिया भर में सवाल शुरू हो गए हैं कि क्या नैतिकता के आधार पर यह सही है या नहीं।

साऊथ कोरिया में तो इस मुद्दे पर अलग ही बहस शुरू हो गई है। सोशल साइट्स पर लोगों ने लिखा कि इस बार पुरुष रिपोर्टर को निशाना बनाया गया है तो मीडिया चुप क्यों हैं। क्या यह जरूरी है कि अगर लड़की है तो ही जबरदस्ती जैसी बातें हों। यह नैतिकता के आधार पर गलत है। वहीं, एक ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि पुरुष रिपोर्टर को दो महिला फैंस ने चूमा। इस पर मीडिया अलग तेवर क्यों दिखा रहा है। अगर यही पर कोई गे पुरुष रिपोर्टर को चूम लेता तो क्या ऐसी बातें होंती।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News