लाहिड़ी का डेढ साल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, संयुक्त 36वें स्थान पर पहुंचे

punjabkesari.in Monday, Sep 14, 2020 - 12:56 PM (IST)

नापा (कैलिफोर्निया) : अनिर्बान लाहिड़ी ने सेफवे ओपन गोल्फ में दो अंडर 70 का स्कोर करके संयुक्त 36वां स्थान हासिल किया जो करीब 18 महीने में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आखिरी सात होल में चार बर्डी लगाने वाले लाहिड़ी का कुल स्कोर 12 अंडर रहा।

वहीं 47 वर्ष के स्टीवर्ट सिंक ने पीजीए टूर पर 2009 के बाद पहला खिताब जीता। पीजीए टूर पर पिछली 25 शुरूआत में लाहिड़ी का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वह यहां 2018 और 2019 में कट में प्रवेश से चूक गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News