स्मिथ पर बरसे लेहमन, बोले- गेंद की शक्ल बिगाड़ने से पहले स्टाफ से बात करनी चाहिए थी

punjabkesari.in Thursday, Dec 27, 2018 - 12:18 PM (IST)

मेलबर्नः गेंद से छेड़छाड़ मामले के दौरान आस्ट्रेलियाई टीम के कोच रहे डेरेन लीमन का मानना है कि केपटाउन में जब इसकी योजना बन रही थी तब तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ को आंख नहीं मूंदनी चाहिए थी।  स्मिथ और उप कप्तान डेविड वार्नर पर एक साल का प्रतिबंध लगने के बाद लीमन ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। कैमरन बैनक्राफ्ट ने इस घटना को अंजाम दिया था और उन पर नौ महीने का प्रतिबंध लगा जो शनिवार को समाप्त हो रहा है। स्मिथ और वार्नर को मार्च तक इंतजार करना होगा।    

लीमन ने कहा, ‘‘स्मिथ ने इस योजना पर आंख मूंदने का फैसला किया। वह देश का कप्तान था और उसका इस पर नियंत्रण होना चाहिए था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी देश की कप्तानी करने के दबाव को नहीं समझ पाया हूं। यह काफी ज्यादा होता होगा।’’ 
warner and smith image  

लीमन ने कहा कि बैनक्राफ्ट से जब गेंद की शक्ल बिगाडऩे के लिए कहा गया तो उन्हें इस बारे में सहयोगी स्टाफ को बताना चाहिए था।  उन्होंने कहा, ‘‘हां, उसे हमारे पास आना चाहिए था। इन खिलाडिय़ों ने बड़ी गलती की जिसका कई लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ा। हम जानते हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए था लेकिन ऐसा हुआ। ’’   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News