एल.आई.वी. बोस्टन इनविटेशनल में अनिर्बान लाहिड़ी को मिला दूसरा स्थान
punjabkesari.in Tuesday, Sep 06, 2022 - 05:47 PM (IST)

खेल डैस्क : शीर्ष भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी ने बोस्टन इनविटेशनल में तीन-तरफा प्ले-ऑफ के बाद दूसरे स्थान पर रहते हुए एल.आई.वी. गोल्फ टूर पर यादगार शुरुआत की। लाहिड़ी ने अंतिम चरण में अच्छा खेल दिखाया और डस्टिन जॉनसन और जोकिन नीमन के साथ प्ले-ऑफ में चले गए। जॉनसन ने लाहिड़ी और नीमन को हराने के लिए पहले प्ले-ऑफ होल पर 60 फुट का ईगल पुट लगाया जोकि उनका पहला स्थान पक्का कर गया। इस उद्घाटन सत्र में व्यक्तिगत या टीम प्रतियोगिता में यह पहला प्ले-ऑफ था।
लाहिड़ी ने कहा- मुझे पता था कि मुझे प्रतिस्पर्धा करने की कोशिश करने और टीम के लिए भी गर्मजोशी से आना होगा। वहां गोल्फ खेलना वास्तव में अच्छा था। मेरे द्वारा हिट किए गए शॉट््स पर वास्तव में गर्व है। थोड़ा बदकिस्मत है लेकिन कभी-कभी ऐसा हो जाता है। बोस्टन इनविटेशनल में जीत दर्ज करने के बाद डस्टिन जॉनसन ने कहा- यहां गेम थोड़ी तेज चल रही थी लेकिन अच्छा बात यह रही कि लाइन अच्छी थी। अंत तक मुझे कुछ अच्छे शॉट मिले।
THANK YOU to all the fans who showed up and showed out in Boston this weekend ?? ?? ??#LIVGolf #LIVGolfBoston pic.twitter.com/ZN0i5yWtoP
— LIV Golf (@LIVGolfInv) September 5, 2022
चिली के नीमन ने फाइनल ग्रुप में जॉनसन और गूच के साथ खेलते हुए 66 स्कोर किया। उन्हें राऊंड 3 के 14वें होल में बोगी का सामना करना पड़ा। दो अन्य बड़े प्लेयर भी प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गए। ली वेस्टवुड ने 8 अंडर 62 के साथ बढिय़ा खेल दिखाया लेकिन अंतिम 3 होल में से 2 में बोगी करने पर वह 14 अंडर पर समाप्त हुआ।
ऐसा रहा प्रदर्शन
नाम आर-1 आर-2 आर-3 बढ़त
डस्टिन जॉनसन 67 63 65 -15
अनिर्बान लाहिड़ी 66 65 64 -15
जोकिन नीमन 64 65 66 -15
ली. वैस्टवुड 67 67 62 -14
कैमरून स्मिथ 64 69 63 -14
भारत का टॉप गोल्फर
उम्र 35
पेशेवर बने 2007 में
फैडएक्स कप रैंक 62
विश्व रैंक 92
टॉप-10 फिनिश 15
इंटरनैशनल जीत 18
ऐसी रहीं उपलब्धियां
2007-10 एशियन टूर डैब्यू किया। पहला पी.जी.टी.आई. टाइटल हरियाणा ओपन 2009 के रूप में जीता।
2011-12 पैनासोनिक ओपन जीत एशियन टूर में पहली जीत हासिल की। ओपन चैम्पियनशिप में टी-31 वें स्थान पर रहे।
2013-14 साल 2013 में 4 जीत दर्ज की। 2014 के अंत तक 2 एशियन इवैंट जीते। टॉप-100 गोल्फर में आए।
2015-16 महीने दो यूरोपीयन टूर जीते। मेबैंक मलेशियन ओपन और हीरो इंडियन ओपन। 2016 रियो ओलिम्पिक में हिस्सा लिया।
2018 विश्व गोल्फ चैम्पियनशिप में पहली बार टॉप-10 में आए। ब्रिजस्टोन इनविटेशनल में टी-6 हासिल की।
2019 सिर्फ एक जीत मिली जिसके चलते फैडएक्स रैंकिंग में 178वें स्थान पर पहुंच गए।
2020-21 लाहिड़ी ने 13 इवैंट में हिस्सा लिया। रैंकिंग 219 पर आई लेकिन बाद में 3 कंपीटिशन में टॉप-10 पोजीशन ली।
2022 प्लेयर्स चैम्पियनशिप में दूसरा स्थान हासिल किया। अब बोस्टन इनविटेशनल में भी दूसरा।
अनिर्बान बोले थे- एल.आई.वी. टूर गोल्फ का आई.पी.एल. हो सकता है
लाहिड़ी ने एल.आई.वी. टूर पर जाने से पहले एक इंटरव्यू के दौरान इसे गोल्फ का आई.पी.एल. कहा था। उन्होंने कहा- मेरी नजर सरल है ... मैं इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) और टी 20 को देखता हूं। जब यह शुरू हुआ तो इसका खूब विरोध हुआ था। लेकिन अब लोग जान गए हैं कि परिवर्तन हमेशा अच्छा होता है। अब देखो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) बैंक को हंसा रहा है और ऐसा ही खिलाड़ी भी कर रहे हैं। ब्रॉडकास्टर खुश हैं क्योंकि उन्हें ऑफ-द-चार्ट रेटिंग मिलती है। एल.आई.वी. टूर भी ऐसा ही हो सकता है। क्योंकि यह गोल्फ का आई.पी.एल. हो सकता है।
लाहिड़ी ने कहा कि उनके इस कदम का भारतीय गोल्फ पर बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा- भारत में टीवी चैनल शायद ही गोल्फ का प्रसारण करते हैं। लेकिन अब समय बदल गया है। लोग गोल्फ की मुफ्त स्ट्रीमिंग का आनंद ले रहे हैं। जब विराज (मडप्पा) लंदन में खेले थे तो भारतीय प्रशंसकों ने उन्हें वास्तव में शॉट मारते हुए देखा था। यह खेल को बढ़ाने का तरीका है। मैं जब भी भारत में अभ्यास करता हूं तो उसे सामुदायिक गोल्फ कैंप जैसा बना देता हूं। मुझे बच्चों के साथ बात करना अच्छा लगता है। अगर वह इसमें आते हैं तो निश्चित तौर पर मैं इसे विरासत के रूप में देखना चाहूंगा।