आखिरकार आ ही गए 15 लाख, मनु गंडास के लिए यादगार बन गया 27 नवंबर का दिन

punjabkesari.in Sunday, Nov 27, 2022 - 06:46 PM (IST)

विकाराबाद : गुरूग्राम के गोल्फर मनु गंडास ने रविवार को यहां शुरूआती वूटी मास्टर्स टूर्नामेंट के अंतिम दौर में छह अंडर 66 का शानदार कार्ड खेलकर चार शॉट की जीत हासिल की। इसी के साथ उनके नाम 15 लाख रूपए की ईनामी राशि भी हो गई। गंडास बीती रात एक शॉट की बढ़त बनाये थे। उन्होंने कुल 24 अंडर 264 का स्कोर बनाया और 2022 में अपनी पांचवीं जीत हासिल की। 

यादगार बन गया 27 नवंबर का दिन
मनु के लिए अब 27 नवंबर का दिन यादगार बन गया है। दरअसल, इस तरह उन्होंने पीजीटीआई में एक सत्र में सबसे ज्यादा जीत के रिकॉर्ड की बराबरी की। यह रिकॉर्ड इससे पहले संयुक्त रूप से युवराज सिंह संधू (2022), गगनजीत भुल्लर (2009) और अशोक कुमार (2006-07) के नाम था। गंडास ने इसके साथ पीजीटीआई में सबसे कम जीत के कुल स्कोर (24 अंडर 264) की बराबरी की जो पहले अनिर्बान लाहिड़ी, राशिद खान और अक्षय शर्मा के नाम था। 

PunjabKesari

मिला 15 लाख का चेक
गंडास को इस जीत से 15 लाख रूपये का चेक मिला जिससे उनकी सत्र की पुरस्कार राशि से कमाई 65,78,938 रूपये हो गयी है और इससे उन्होंने पीजीटीआई रैंकिंग में दूसरा स्थान मजबूत किया। मऊ के ओम प्रकाश चौहान 20 अंडर 268 के स्कोर से उप विजेता रहे। दिल्ली के शमीम खान ने 16 अंडर 272 के कुल स्कोर से तीसरा स्थान हासिल किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News