बर्थडे पर 2 रन बना आऊट हुए Rohit Sharma, रुआंसी हुई रितिका को अश्विन की पत्नी ने लगाया गले

punjabkesari.in Saturday, Apr 30, 2022 - 10:50 PM (IST)

खेल डैस्क : मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इस बार अपने 36वें जन्मदिन को खास नहीं बना पाए। राजस्थान के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में भले ही उनकी टीम ने राजस्थान को 158 रनों तक रोक लिया लेकिन मुंबई लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित महज दो रन बनाकर ही स्पिनर रवि अश्विन की गेंद पर आऊट हो गई। इस मैच को देखने के लिए रोहित की पत्नी रितिका सजदेव विशेष तौर पर पहुंची थी। लेकिन जैसे ही रोहित आऊट हुए रितिका रुआंसी-सी हो गई। देखें वीडियो-

 

घटनाक्रम का एक खूबसूरत पहलू यह भी रहा कि जब रोहित की विकेट गिरने के बाद रितिका रुआंसी हुई थी तब उन्हें सांत्वना देने के लिए अश्विन की पत्नी प्रिथी उनके पास आई। उन्होंने रितिका को गले लगाया। देखें वीडियो-

 

रोहित ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जोकि अपने जन्मदिन, पत्नी के साथ सालगिरह पर बड़े स्कोर बनाते दिखते हैं। क्योंकि मुंबई इस सीजन में लगातार आठ मुकाबले हार चुकी थी ऐसे में क्रिकेट फैंस उम्मीद लगाए बैठे थे कि रोहित अपने जन्मदिन पर ऐतिहासिक पारी खेलकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाएंगे। लेकिन राजस्थान के स्पिनर रवि अश्विन ने रोहित की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अश्विन की एक गेंद को स्विप मारने के चक्कर में अश्विन लपके गए। उनके आऊट होते ही स्टेडियम में चुप्पी की लहर छा गई। 

 

बता दें कि इस सीजन में रोहित शर्मा का प्रदर्शन नतापुला ही रहा है। वह टीम को अच्छी शुरूआत देते हैं लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे। रोहित ने दिल्ली के खिलाफ 41, राजस्थान 10, कोलकाता 3, बेंगलुरु 26, पंजाब 28, लखनऊ 7, चेन्नई 0, लखनऊ 39 और अब राजस्थान के खिलाफ महज दो रन बनाए। वह सीजन में एक अर्धशतक लगाने के लिए तरस रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News