MI vs SRH : वानखेड़े में रोहित शर्मा के छक्कों का शतक कंप्लीट, ये दिग्गज है टॉप पर
punjabkesari.in Thursday, Apr 17, 2025 - 11:42 PM (IST)

खेल डैस्क : वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड तोड़ना जारी रखा है। सलामी बल्लेबाज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद शमी के खिलाफ पहले छक्का लगाने के साथ ही वानखेड़े में 100 छक्के पूरे कर लिए। हैदराबाद के तेज गेंदबाज शमी ने शॉर्ट लेंथ गेंद फेंकी थी। रोहित विश्वास के साथ शॉट नहीं लगा पाए लेकिन गेंद छक्के के लिए चली गई। यह उनका सर्वश्रेष्ठ शॉट नहीं था, लेकिन यह अनोखा रिकॉर्ड उनके नाम हो गया। रोहित ने इसके बाद 2 और छक्के भी लगाए।
किसी एक मैदान पर सबसे ज़्यादा आईपीएल छक्के
130 छक्के : विराट कोहली, चिन्नास्वामी स्टेडियम
127 छक्के : क्रिस गेल, चिन्नास्वामी स्टेडियम
118 छक्के : एबी डिविलियर्स, चिन्नास्वामी स्टेडियम
102 छक्के : रोहित शर्मा, वानखेड़े
85 छक्के : कीरोन पोलार्ड, वानखेड़े
आरसीबी के स्टार विराट कोहली चिन्नास्वामी में 130 छक्कों के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं, और उनके बाद उनके दो पूर्व साथी क्रिस गेल और एबीडी हैं, जिन्होंने भी इसी मैदान पर 100 से ज्यादा छक्के लगाए हैं।
Rohit Sharma brought Wankhede alive with his maximums! 🤩🏟️#MI are 55/1 at the end of powerplay.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2025
Will #SRH make a comeback and defend the total?
Updates ▶ https://t.co/8baZ67Y5A2#TATAIPL | #MIvSRH | @mipaltan | @ImRo45 pic.twitter.com/oX3uy8n3ai
ऐसा रहा मुकाबला
मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को एकतरफा मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला किया है। हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा के 40, हेनरिक क्लासेन के 37 रनों की बदौलत पहले खेलते हुए 162 रन बनाए थे। जवाब में खेलने उतरी मुंबई को अपने हर बल्लेबाज से सहयोग मिला। अंत में कप्तान हार्दिक पांड्या ने धुआंधार 9 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत की राह दिखा दी। तिलक वर्मा ने भी 21 रन बनाए। मुंबई की यह 7 मैचों में तीसरी जीत है।
अंक तालिका : मुंबई की तीसरी जीत
मुंबई इंडियंस की यह 7 मैचों में तीसरी जीत रही। मुंबई ने अब सीजन में कोलकाता, दिल्ली और हैदराबाद पर जीत हासिल की है। वह चेन्नई, गुजरात, लखनऊ और आरसीबी से मुकाबले गंवा चुके हैं। मुंबई इंडियंस से मुकाबला गंवाने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद अब आईपीएल अंक तालिका में आखिरी स्थान पर आ गई है। उनकी 7 मैचों में 2 जीत और पांच हार है। हैदराबाद ने राजस्थान के खिलाफ 44 रन से जीत के साथ शुरूआत की थी। लेकिन इसके उन्होंने लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता, गुजरात से मुकाबले गंवाए।