MI vs SRH : हैदराबाद की प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा, मुंबई को 3 रनों से हराया

punjabkesari.in Tuesday, May 17, 2022 - 11:26 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : वानखेड़े स्टेडियम में रोमांचक मैच में सनराजइर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 3 रनों से हरा दिया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। हैदराबाद ने राहुल त्रिपाठी की अर्धशतकीय पारी के बदौलत मुंबई के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में मुंबई की टीम 190 रन ही बना सकी। 
 

सनराईजर्स हैदराबाद (पहली पारी)

  • पहले बल्लेबाजी के लिए आई सनराईजर्स हैदराबाद की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा। डेनियल सैम्स ने अभिषेक को 9 रन पर आउट कर पवेलियन भेजा।
  • रमनदीप सिंह ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे प्रियम गर्ग को 42 रन पर आउट करके टीम को दूसरी सफलता दिलाई। गर्ग ने अपनी पारी में 26 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के लगाए। 
  • राहुल त्रिपाठी और निकोल्स पूरन ने तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को रिले मेरेडिथ ने तोड़ा। मेरेडिथ ने 22 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के लगाकर खेल रहे पूरन को चलता किया।
  • राहुल त्रिपाठी की लाजवाब पारी का अंत रमनदीप सिंह ने किया। राहुल त्रिपाठी ने 44 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 76 रन बनाकर आउट हुए। 
  • ऐडन मार्करम को 2 रन पर आउट करके रमनदीप सिंह ने उन्हें अपना तीसरा शिकार बनाया। बुमराह ने 20 ओवर की आखिरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर को बोल्ड करके हैदराबाद की पारी को 193 रन पर रोका।

 

मुंबई इंडियंस (दूसरी पारी)

  • मुंबई के लिए रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तेजतर्रार शुरुआत की। दोनों ने हैदराबाद के सीम गेंदबाजों के खिलाफ जमकर शॉट लगाए। रोहित पूरे रंग में दिखे। उन्होंने पहले पावरप्ले में ही टीम का स्कोर 51 पर ला खड़ा किया। जबकि 10 ओवरों में 89 रन पर।
  • रोहित अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए। वह वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर 48 रन बनाकर आऊट हुए। जबकि ईशान किशन उमरान मलिक को मारने के चक्कर में प्रियम गर्ग के हाथों लपके गए। ईशान ने 43 रन बनाए।
  • उमरान यही नहीं रुके। उन्होंने पहले तिलक वर्मा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उसके बाद डेनियल सैम्स को भी 15 रनों पर आऊट कर मुंबई को झटका दे दिया।  
  • भुवनेश्वर ने ट्रिस्टन को 2 रन पर रन आऊट किया तो टिम डेविड ने जिम्मेदारी उठाते हुए नटराजन की एक ओवर में चार छक्के जड़ दिए। हालांकि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर वह 46 रन बनाकर रन आऊट भी हो गए। 
  • 19वां ओवर भुवनेश्वर कुमार ने थामा। उन्होंने मेडन फेंकते हुए संजय यादव का विकेट निकाला और अपनी टीम का पलड़ा भारी कर दिया। आखिरी ओवर फारूखी ने फेंका जिसमें मुंबई अपने लक्ष्य तक पहुंच नहीं पाई।

 

प्वाइंट टेबल 

मुंबई ने 12 में से तीन मैच जीते हैं और छह अंक के साथ प्वाइंट टेबल में अंतिम 10वें स्थान पर है। 
सनराइजर्स ने भी 12 मैच खेले हैं लेकिन पांच जीत के साथ 10 अंक सहित तालिका में 8वें स्थान पर है। 

हेड टू हेड 

कुल मैच - 18 
मुंबई - 10 जीते 
हैदराबाद - 8 जीते 

पिच रिपोर्ट 

पीछा करने वाली टीमों ने वानखेड़े स्टेडियम में पिछले आठ मैचों में से छह में जीत हासिल की है, जिसमें दोनों टीमों ने दिन के खेल में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की है। 

मौसम 

तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है, जिसमें उमस स्तर 79 प्रतिशत तक हो सकता है। 

ये भी जानें 

रोहित ने इस कैलेंडर वर्ष में टी20 में लगातार दो पारियों में 30+ का स्कोर बनाया है और 50+ का स्कोर नहीं बनाया है। 
सनराइजर्स ने इस सीजन में स्पिन के सबसे कम ओवरों का इस्तेमाल किया है। 
मुंबई और हैदराबाद केवल तीन टीमों में से दो हैं जो पूरे सीजन में एक ही ओपनिंग जोड़ी का उपयोग करती हैं। 
अभिषेक शर्मा को छोड़कर इस सीजन में किसी भी टीम का औसत 30 से ऊपर या 130 से अधिक पर स्ट्राइक नहीं है। 

प्लेइंग 11 

मुंबई इंडियंस : ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, संजय यादव, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News