मोरक्को ने ब्राजील पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2023 - 03:54 PM (IST)

टैंजियर : मोरक्को ने सुफियान बोफाल और अब्दलहामिद साबिरी के गोलों की मदद से दोस्ताना मैच में ब्राजील पर 2-1 की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील के खिलाफ मोरक्को की पहली जीत है। 

करीब 65000 फुटबॉल प्रेमियों से खचाखच भरे इब्ने बतूता स्टेडियम पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में बोफाल ने 29वें मिनट में बॉक्स के अंदर से गोल करके मोरक्को को बढ़त दिलाई। कैसीमिरो ने 67वें मिनट में ब्राजील के लिये गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। अंतत:, प्रतिस्थापन खिलाड़ी साबिरी ने 79वें मिनट में गोल किया जो मोरक्को की जीत के लिए निर्णायक साबित हुआ। 

फीफा विश्व कप 2022 में सेमीफाइनल तक पहुंचने के बाद यह घरेलू मैदान पर मोरक्को का पहला मैच था, जहां उसने प्रशंसकों को इस यादगार जीत का तोहफा दिया। गौरतलब है कि मोरक्को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम थी। उसने अपने यादगार अभियान में बेल्जियम, स्पेन और पुर्तगाल जैसी बड़ी टीमों को हराकर फुटबॉल जगत में हलचल मचाई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News