इटली में परिवार संग वीकेशंस मोड पर महेंद्र सिंह धोनी, साक्षी ने शेयर की तस्वीरें

punjabkesari.in Monday, Jun 03, 2024 - 10:32 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) वर्तमान में लंबे आईपीएल सीजन के बाद इटली की सैर का आनंद ले रहे हैं। आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई थी। उन्हें महत्वपूर्ण मुकाबले में आरसीबी के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। हार के बाद क्रिकेट फैंस को आशंका थी कि धोनी संन्यास ले लेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। धोनी अभी अपनी चोट का इलाज करवाने की तैयारी में है। इससे पहले उन्हेंने तरोताजा होने के लिए इटली में वीकेशंस मनाने का फैसला किया। 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Singh (@sakshisingh_r)

धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर की है जिसमें धोनी फैमिली इटली के मशहूर जगहों पर घूमने और खाने का आनंद लेते दिख रहे हैं। साक्षी को उक्त फोटो पर 6 घंटे में ही एक मिलियन से भी ज्यादा लाइक मिल गए। फोटो में जहां धोनी ग्रीन रंग की टीशर्ट और ग्रे कलर की पेंट में दिख रहे हैं तो वहीं, साक्षी ने गुलाबी रंग की ड्रेस पहन रखी है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों ने आंखों पर चश्मे लगाए हुए हैं। दोनों की उक्त फोटोज पर क्रिकेट फैंस ने खूब कमेंट किए। एक फैन ने लिखा- भाभी कितना भी प्यार करो माही से आप हम फैन से ज्यादा नहीं कर पाऊंगी। एक ने लिखा- लंबे बॉल इसका मतलब है आईपीएल 2025।

बहरहाल, संन्यास की खबरों के बीच पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मांसपेशियों में चोट के इलाज कराने के लिए लंदन जाने की योजना बना रहे हैं। वह कब जाएंगे इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों का कहना है कि धोनी ठीक होने के बाद अपनी भविष्य की रणनीति पर फैसला लेंगे। कहा गया कि धोनी सर्जरी के लिए लंदन जा सकते हैं, जिसके कारण उन्हें आईपीएल के दौरान संघर्ष करना पड़ा। वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं, लेकिन क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं और वह इलाज के बाद ही अपने भविष्य के बारे में फैसला करेंगे, जिसमें उन्हें पांच से छह महीने लगेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News