MS Dhoni ने फिर जीता क्रिकेट फैंस का दिल, कार रोककर सिक्योरिटी गार्ड के साथ खिंचवाई फोटो

punjabkesari.in Sunday, Aug 06, 2023 - 02:22 PM (IST)

खेल डैस्क : महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपने फैंस का दिल जीतने में कभी पीछे नहीं रहते। अब धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड (Security Guard) के इशारा करने पर उन्होंने अपनी कार रोकी और उसके साथ फोटो भी करवाई। घटना तब की है जब धोनी (Dhoni) स्टेडियम से अपनी कार में वापस अपने रांची स्थित बंगले में जा रहे थे। फोटो में धोनी कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

 

फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स को 2023 का चैंपियन बनाने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी पुरानी विंटेज लग्जरी कारों (Vintage Luxury Cars) का आनंद लेने में व्यस्त हैं। टीम इंडिया (Team india) के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद (Venkatesh Prasad) ने बीते दिनों महेंद्र सिंह धोनी की बाइक और कार कलेक्शन की एक वीडियो शेयर की थी जिससे  पता चल रहा था कि धोनी के पास कई रेयर कार और बाइक मौजूद हैं। धोनी इन्हीं विंटेज गाड़ियों पर रांची की सड़कों पर अक्सर घूमते दिख जाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by subodh singh Kushwaha (@kushmahi7)

 

धोनी ने बीते महीने ही अपना 42वां जन्मदिन मनाया था। उनकी परिवार के साथ सेलिब्रेशन की कुछ वीडियोज भी वायरल हुई थीं। एक वीडियो में धोनी अपने तीन पालतू डॉगीज के साथ भी केक काटते दिख रहे हैं। बहरहाल धोनी को जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां मिलीं। रवींद्र जडेजा ने मुबारकबाद देने के साथ लिखा- हम अगले साल आपके साथ फिर से खेलने के लिए उत्सुक हैं। 

 

बता दें कि धोनी क्रिकेट के अलावा इंटरटेनमेंट जगत में भी जमने की कोशिश कर रहे हैं। वह फिल्म निर्माता बन चुके हैं और उनके धोनी एंटरटेनमेंट नाम के बिजनेस वेंचर को उनकी पत्नी साक्षी धोनी लीड कर रही हैं। इसी बैनर की पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' बीते दिनों ही रिलीज हुई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News