संगीत पहला, प्रियंका दूसरा तो स्पोटर्स है निक जोनस का तीसरा प्यार, हैं इस खेल के नामी खिलाड़ी
punjabkesari.in Saturday, Dec 08, 2018 - 09:08 PM (IST)
स्पोटर्स डेस्क (अतुल वर्मा): बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब अमेरिकन सिंगर निक जोनस की हो चुकी हैं, दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 1 दिसंबर को जोधपुर के आलीशान उम्मेद भवन में दोनों ने अग्नि को साक्षी मानते हुए सात फेरे लिए। जहां अमेरिका के डलास शहर में जन्में निक अपना पहला प्यार संगीत को मानते हैं तो वहीं वो अपना दूसरा प्यार प्रियंका चोपड़ा को मानते हैं। निक के पहले प्यार और दूसरे प्यार के बारे में हमने आपको बता दिया और आपने पढ़ भी लिया, लेकिन निक का एक तीसरा प्यार भी है। जी हां, तीसरा प्यार, जिन्हें वो अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर जाहिर भी करते रहते हैं और वो तीसरा प्यार स्पोटर्स है और वो एक नामी खिलाड़ी भी हैं। आखिर निक किस खेल के नामी खिलाड़ी हैं और वो अन्य कौन-से खेल को पसंद करते हैं, चलिए हम आपको बताते हैं
स्पोटर्स है निक जोनस का तीसरा प्यार, गोल्फ के हैं नामी खिलाड़ी
साल 2002 में अपना पहला डेब्यू सिंगल रिलीज करने वाले निक अपना तीसरा प्यार स्पोटर्स को मानते हैं। निक सबसे ज्यादा गोल्फ खेलना पसंद करते हैं। निक बतौर खिलाड़ी इसी साल गोल्फ के राइडर कप में हिस्सा भी ले चुके हैं और ये कप जीत भी चुके हैं।
बेसबॉल, टेनिस, बॉस्केटबॉल और फुटबॉल खेलना भी पसंद करते हैं निक
गोल्फ के बाद निक बेसबॉल खेलना भी बेहद पसंद करते हैं। वो कई बार स्टेडियम में बेसबॉल खेलते भी नजर आए हैं। वहीं इन सबके अलावा निक टेनिस, बॉस्केटबॉल और फुटबॉल भी पसंद करते हैं। हाल में ही में वो प्रियंका चोपड़ा के साथ यूएस ओपन का मैच भी देखते नजर आए थे।
निक स्कीइंग करना भी पसंद करते हैं और इसी साल वो स्कीइंग करते देखे भी गए थे।
I will be available for the next NBA draft. 😂 pic.twitter.com/RStpqtOC5z
— Nick Jonas (@nickjonas) July 3, 2018
क्रिकेट खेलना भी है पसंद, शादी से पहले एक मैच में जड़े थे छक्के
.@nickjonas certainly isn't taking too long to get the hang of cricket. pic.twitter.com/W7dGDF6s5V
— Filmfare (@filmfare) December 2, 2018
खेल के साथ-साथ खुद को यूं फिट भी रखते हैं निक
Sweaty Tuesdays... pic.twitter.com/HjRAWyNpHx
— Nick Jonas (@nickjonas) August 28, 2018
.....
Just a little #MondayMotivation from the #AnywhereVideo... @Shazam the song now to see the full behind the scenes video 💪🏼 @mustard pic.twitter.com/9QirPmGGDT
— Nick Jonas (@nickjonas) June 4, 2018
.....
It’s go time. #fitness pic.twitter.com/XK5GUR4Ux8
— Nick Jonas (@nickjonas) May 16, 2018
.....
This was a brutal finisher today. 😩 pic.twitter.com/rlJo9z4rP5
— Nick Jonas (@nickjonas) April 5, 2018