नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में जीता सिल्वर मेडल, तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 10:48 AM (IST)

स्टॉकहोम (स्वीडन) : टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित डायमंड लीग मीट में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 

स्टॉकहोम में खेले गए डायमंड लीग में नीरज ने 89.94 मीटर फेंका। ऐसा करते हुए उन्होंने अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया जो 14 जून को बना था। नीरज ने 89.30 मीटर दूर भाला फेंक कर तुर्कू में हुए पावे नूरमी खेलों में रजत पदक जीता था। चोपड़ा अपने पहले प्रयास में सुधार करने में विफल रहे और रजत पदक के साथ संतोष करना पड़ा। उनके अन्य थ्रो 84.37 मीटर, 87.46 मीटर, 84.77 मीटर, 86.67 और 86.84 मीटर थे। 

डायमंड लीग में चोपड़ा का थ्रो टूर्नामेंट का रिकॉर्ड भी था। हालांकि विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 90 मीटर के निशान को पार पार करते हुए नया मीट रिकॉर्ड स्थापित कर दिया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 90.31 मीटर भाला फेंका। पीटर्स ने स्वर्ण पदक जीता जबकि जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने पांचवें प्रयास में 89.08 मीटर फेंककर कांस्य पदक जीता। 

गौर हो कि टोक्यो ओलंपिक चैंपियन के लिए अगला लक्ष्य संयुक्त राज्य अमरीका में यूजीन में विश्व चैंपियनशिप होगा जो 15 से 24 जुलाई तक होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News