26 महीनों से अर्धशतक के लिए तरस रहा पूर्व टी-20 नंबर 1 बल्लेबाज, बनाया शर्मानाक रिकॉर्ड

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 02:01 PM (IST)

नई दिल्ली : क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्र्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मैच में मार्टिन गुप्टिल एक बार से प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे। टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजी में कभी नंबर 1 रहे मार्र्टिन गुप्टिल पिछली 10 पारियों से अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। गुप्टिल ने आखिरी अर्धशत दिसंबर  2019 में लगाया था उसके बाद से वह लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। गुप्टिल को इसी कारण आईपीएल ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था।

मार्टिन गुप्टिल की पिछली 10 पारियां

0 बनाम ऑस्ट्रेलिया
19 बनाम पाकिस्तान
21 बनाम पाकिस्तान
6 बनाम पाकिस्तान
34 बनाम विंडीज
5 बनाम विंडीज
2 बनाम इंडिया
4 बनाम इंडिया
31 बनाम इंडिया
33 बनाम इंडिया

पहली डक के सबसे ज्यादा पारियां

New Zealand vs Australia, Martin Guptill, Cricket news in hindi, sports news, NZ vs AUS, मार्टिन गुप्टिल, Australia tour of New Zealand 2021, न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्र्रेलिया
84 - महेंद्र सिंह धोनी
71 - डेविड मिलर
69 - मार्टिन गुप्टिल

New Zealand vs Australia, Martin Guptill, Cricket news in hindi, sports news, NZ vs AUS, मार्टिन गुप्टिल, Australia tour of New Zealand 2021, न्यूजीलैंड vs ऑस्ट्र्रेलिया

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की शुरूआत बेहद खराब रही थी। मार्टिन जहां शूरू पर आऊट हुए तो वहीं, टिम सेफर्ट मात्र 1 रन ही बना पाए। कप्तान विलियमसन ने 12 रन जोड़े। न्यूजीलैंड का बड़ा सहारा कॉनवे के रूप में मिला। कॉनवे ने अपनी अच्छी फॉर्म के चलते 59 गेंदों में 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 99 रन बनाए और टीम का स्कोर 184 रन तक ले गए। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। उन्होंने मात्र 19 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News