PAK vs ENG 1st Test : इंगलैंड ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पहले ही दिन 4 शतक, स्कोर 500 पार, बने ये रिकॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Dec 01, 2022 - 05:31 PM (IST)

खेल डैस्क : पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी के मैदान पर इंगलैंड क्रिकेट टीम ने पहले ही टेस्ट के पहले ही दिन इतिहास रच दिया। बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच पर इंगलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं और 4 शतक ठोककर स्कोर 500 से ऊपर ले गए। ऐसा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है जब पहले ही दिन 4 शतक लगे हुए हो। इसके अलावा पहले ही दिन कभी 500 का स्कोर किसी टीम ने नहीं बनाया था। खराब रोशनी के कारण जब खेल रोका गया तो इंगलैंड 75 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 506 रन बना चुकी थी।

PAK vs ENG 1st Test, England vs Pakistan, cricket news in hindi, sports news,  पाक बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, क्रिकेट समाचार हिंदी में, खेल समाचार

इन 4 बल्लेबाजों ने ठोके शतक
जैक क्राउले : डैब्यू टेस्ट में 267 रन बनाने वाले जैक का बल्ला लंबे समय बाद चला। उन्होंने टेस्ट को टी-20 बनाते हुए 111 गेंदों पर 21 चौकों की मदद से 122 रन बना दिए। 
बेन डंकेट : ओपनिंग पर आए डंकेट ने जैक का पूरा साथ दिया और पहले विकेट के लिए 233 रन जोड़े। डंकेट ने 110 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 107 रन बनाए।
ओली पोप : विकेटकीपर बल्लेबाज ओली पोप ने भी अपने हाथ साफ किए और 104 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 108 रन जड़ दिए। पोप का यह तीसरा शतक है।
हैरी ब्रूक : इंगलैंड के बल्लेबाज ब्रूक ने 81 गेंदों में 14 चौकों और दो छक्कों की मदद से 101 रन बनाए। वह नाबाद है। उम्मीद है- टेस्ट के दूसरे दिन वह दोहरे शतक की ओर बढ़ेंगे।

- बहरहाल, इंगलैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्कोक्स 15 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। दूसरे दिन अगर इंगलैंड ने पूरा दिन खेला तो श्रीलंका का एक पारी में बनाया गया 952 रनों का रिकॉर्ड टूटने की भी पूरी संभावना है।

PAK vs ENG 1st Test, England vs Pakistan, cricket news in hindi, sports news,  पाक बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट, इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, क्रिकेट समाचार हिंदी में, खेल समाचार

 

हैरी ब्रूक ने 80 गेंदों पर ठोका शतक
हैरी ब्रूक ने रावलपिंडी के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ महज 80 गेंदों में शतक जड़ा। ऐसा कर वह इंगलैंड के लिए तीसरे सबसे तेज टेस्ट शतक जडऩे वाले प्लेयर बन गए हैं। इस लिस्ट में गिलबर्ट जेसोप 76 गेंद और जॉनी बेयरस्टो 77 गेंदों के साथ क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। 

बर्मी आर्मी ने जमकर बनाया मजाक, वीडियो

 

एक दिन के खेल में सर्वाधिक रन

588/2 इंगलैंड बनाम भारत, मैनचेस्टर, 1936

522/2 इंगलैंड बनाम द. अफ्रीका, लॉड्र्स, 1924

509/2 श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो, 2002

508/2 इंगलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, द ओवल, 1935

506/2 इंगलैंड बनाम पाकिस्तान


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News