विवाद में फंसा PAK खिलाड़ी, T20 वर्ल्ड कप में महिला स्टाफ के साथ की शर्मनाक हरकत

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 01:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 काफी निराशाजनक रहा। खराब प्रदर्शन के चलते खिलाड़ियों को आलोचना झेलनी पड़ी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। इस बीच, श्रीलंका में टीम के होटल में हुई एक घटना ने और चर्चा बढ़ा दी है, जिसके कारण टीम मैनेजर नवीद चीमा को तत्काल कदम उठाना पड़ा।

होटल में हुआ विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान टीम का एक खिलाड़ी श्रीलंका के कैंडी स्थित गोल्डन क्राउन होटल में महिला हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ कथित तौर पर अनुचित व्यवहार किया। घटना के समय महिला ने मदद के लिए आवाज़ लगाई और होटल के कर्मचारी तुरंत वहां पहुंचे। होटल अधिकारियों ने इसकी शिकायत टीम मैनेजर नवीद चीमा से की। टीम मैनेजर ने मामले को तुरंत निपटाते हुए खिलाड़ी पर जुर्माना लगाया और होटल मैनेजमेंट से माफी मांगी।

आगे की कार्रवाई की संभावना

खिलाड़ी का नाम फिलहाल सार्वजनिक नहीं किया गया है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की डिसिप्लिनरी कमेटी खिलाड़ी से पूछताछ कर सकती है और इस मामले में आगे की कार्रवाई तय करेगी।

घटना का समय

यह घटना पाकिस्तान के आखिरी सुपर-8 मैच से ठीक पहले या उसके आसपास हुई थी। इस मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को सिर्फ 5 रनों से हराया, लेकिन नेट रन रेट के कारण सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। इस वजह से टीम का अभियान निराशाजनक रहा।

पाकिस्तान क्रिकेट में अनुशासन संबंधी विवाद

पाकिस्तान क्रिकेट में ऐसे विवाद पहली बार नहीं हुए हैं। पहले भी दौरे के दौरान खिलाड़ियों या सपोर्ट स्टाफ पर अनुशासनहीनता और अनुचित व्यवहार के आरोप लग चुके हैं। ऐसे मामलों से टीम की छवि प्रभावित होती है और बोर्ड को अनुशासन कायम करने के लिए कदम उठाने पड़ते हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News