PBKS vs CSK : टीचर के बेटे प्रियांश आर्य ने IPL में 39 गेंदों पर ठोका शतक, झूम उठी प्रिटी जिंटा
punjabkesari.in Tuesday, Apr 08, 2025 - 08:46 PM (IST)

खेल डैस्क : मुल्लांपुर के मैदान पर पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 39 गेंदों पर शतक ठोक दिया। यह उनके करियर का पहला शतक रहा। इससे पहले गुजरात के खिलाफ 23, हैदराबाद के खिलाफ 12, राजस्थान के खिलाफ 0, लखनऊ के खिलाफ 31 रन बना चुके हैं। मंगलवार को प्रियांश ने चेन्नई के खिलाफ मैच की पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर अपने इरादे जाहिर कर दिए थे। उन्होंने 39 गेंदों पर शतक (7 चौके, 9 छक्के) जड़ा जोकि किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज शतक है।
अगस्त 2001 में जन्मे प्रियांश आर्य दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं। उनकी क्रिकेट यात्रा एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब से शुरू हुई, जहां उनके कोच संजय भारद्वाज थे, जो गौतम गंभीर के भी मेंटर रह चुके हैं। प्रियांश का परिवार शिक्षकों से भरा है—उनके माता-पिता, पवन कुमार और राजबाला, दोनों शिक्षक हैं, और उनकी बड़ी बहन भी एमए, बीएड है। उन्होंने आईपीएल की कमाई से नया घर खरीदा है जोकि उनका सपना था।
𝐉𝐚𝐭𝐭 𝐦𝐚𝐚𝐫𝐝𝐚 𝐥𝐚𝐥𝐤𝐚𝐚𝐫𝐞! 🔥
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 8, 2025
Priyansh Arya scores his maiden ton in IPL. 💪 pic.twitter.com/JCEHdyIU2y
आईपीएल में किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक
37 गेंद - यूसुफ पठान बनाम मुंबई, 2010
39 गेंद - प्रियांश आर्य बनाम चेन्नई, 2025
45 गेंद - मयंक अग्रवाल बनाम राजस्थान, 2020
45 गेंद - ईशान किशन बनाम राजस्थान, 2025
46 गेंद - मुरली विजय बनाम राजस्थान, 2010
47 गेंद - विराट कोहली बनाम पंजाब, 2016
फैंस ने जमकर चलाए मीम्स
PRIYANSH ARYA - Risk Taker #CSKvsPBKS pic.twitter.com/M3EFWVVsiW
— Howzzat Zone (@HowzzatZone) April 8, 2025
When top 6 failed and there were no hopes then stood a young man
— cricmawa🦅 (@cricmawa) April 8, 2025
"PRIYANSH ARYA" pic.twitter.com/TOsc82kag4
Preity Zinta Welcoming Priyansh Arya after the match pic.twitter.com/7zbjyXfnhq
— Sagar (@sagarcasm) April 8, 2025
Preity Zinta with Priyansh Arya 😍🫶#CSKvsPBKS pic.twitter.com/0eLxWBvsHQ
— Raja Babu (@GaurangBhardwa1) April 8, 2025
Dhoni watching Priyansh Arya behind the stumps pic.twitter.com/ZGK7K9g7qt
— Sagar (@sagarcasm) April 8, 2025
दिल्ली प्रीमियर लीग से चमके प्रियांश आर्य
प्रियांश को दिल्ली प्रीमियर लीग 2024 से पहचान मिली जब उन्होंने 10 मैचों में 610 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती। उनकी औसत 67.77 तो स्ट्राइक रेट 191.82 रही। उन्होंने 2 शतक और 4 अर्धशतक लगाए। उन्होंने इसी लीग में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ कुलदीप यादव के एक ओवर में छह छक्के लगाए। टीम ने 308/5 का स्कोर बनाया, जो टी20 में विशाल स्कोर था। इसी तरह प्रियांश ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 सीजन में दिल्ली के लिए 7 पारियों में 222 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 166.91 रही। 2024-25 सीजन में उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ 43 गेंदों पर 102 रन (10 छक्के, 5 चौके) बनाए। यह उनका पहला टी20 शतक था।