भावी BCCI अध्यक्ष गांगुली के लिए उमड़ा लोगों का प्यार, कहा - अब सारी ट्राफियां आएंगी भारत

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 12:37 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष होंगे। जब से ये बार गांगुली के फैंस को पता चली है वह उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं और बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में गांगुली का होना भारतीय क्रिकेट के लिए सकारात्मक मान रहे हैं। 

गांगुली के भावी बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर लोगों की प्रतिक्रियाएं 

ट्विटर पर गांगुली को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, कवर ड्राइव से शुरु किया, सबसे मुश्किल दौर में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने (2000-2005), मुश्किलों से लड़े, रिटायर होने के बाद भी रिटायर नहीं हुए और अब बीसीसीआई के अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। इसी के साथ ही इस यूजर ने लिखा, लीडर कभी क्विट नहीं करते वे नए रास्ते ढूंढते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने गांगुली के अध्यक्ष बनने की खुशी में कहा, अब सारी ट्राफियां भारत आएंगी। वहीं बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में गांगुली का नाम आने पर एक यूजर ने लिखा दादा एक बार फिर कप्तान बनने वाले हैं। देखें अन्य लोगों की प्रतिक्रियाएं - 

23 अक्टूबर को होगी आधिकारिक घोषणा

रविवार को मुंबई में सर्वसम्मति से सौरव गांगुली को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूप में उनके नाम पर मोहर लगना अभी बाकी है। जानकारी के मुताबिक 23 अक्टूबर को बीसीसीआई की एजीएम में ये काम भी पूरा हो जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News