BCCI सलाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में पुजारा-रहाणे डिमोट, 2 क्रिकेटरों से अनुबंध टूटा

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 08:56 PM (IST)

मोहाली : अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और पूर्व टेस्ट उप कप्तान अंजिक्य रहाणे को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की ताजा केंद्रीय अनुबंध सूची में निचले ग्रेड में खिसका दिया गया जिसे बुधवार को बोर्ड शीर्ष परिषद द्वारा मंजूरी दी गई थी। बीसीसीआई के ग्रेड के चार वर्ग हैं जिसमें ‘ए प्लस' में खिलाड़ियों को सात करोड़ रूपए जबकि ए, बी और सी वर्गों में क्रमश: पांच करोड़ रूपए, तीन करोड़ रूपए और एक करोड़ रूपए दिए जाते हैं।

इसके अनुसार पुजारा और रहाणे को खराब फॉर्म के चलते अब ग्रेड बी में कर दिया गया है जो पहले ग्रेड ए में थे। इन दोनों खिलाड़ियों को श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला से भी बाहर कर दिया गया। जनवरी को खबर दी थी कि उन्हें निचले ग्रेड में खिसका दिया जाएगा। हालांकि सबसे बड़ी गिरावट चोटों से जूझ रहे आल राउंउर हार्दिक पंड्या के ग्रेड में रही जिन्हें सूची में ग्रेड ए से सीधे ग्रेड सी में खिसका दिया गया। विवादास्पद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को भी टेस्ट टीम से बाहर कर दिया है, उन्हें ग्रेड बी से सी में खिसकाया गया है लेकिन इसके बावजूद उन्हें एक करोड़ रूपए मिलेंगे।

बीसीसीआई सेंट्रल कांट्रेक्ट

A+ : रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह। 
A : अश्विन, जडेजा, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत। 
B : चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा।
C : शिखर धवन, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुदंर, दीपक चाहर, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, युजवेंद्र चहल, ऋद्धिमान साहा, सूर्यकुमार यादव, मयंक अग्रवाल। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Raj chaurasiya

Recommended News

Related News