SA v AUS : अजब तरीके से बोल्ड हुए क्विंटम डिकॉक, बार-बार देखी जा रही है वीडियो
punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 05:40 PM (IST)

खेल डैस्क : दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटम डिकॉक टी-20 विश्व कप सुपर-12 के ओपनिंग मुकाबले में एक बार फिर से सस्ते में सिमट गए। लेकिन मैच के दौरान उनके आऊट होने का तरीका चर्चा में आ गया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 16 रन पर 2 विकेट गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम जब पै्रशर में थी तो क्रिकेट फैंस की नजरें डिकॉक पर टिकी हुई थीं। डिकॉक 7 रन पर खेल रहे थे तभी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की एक गेंद को मारने के चक्कर में उन्होंने पुल शॉट खेला। गेंद उनके थाई-पैड से लगने के बाद हवा में उछली और जमीन पर टप्पा खाकर विकेट पर जा लगी। देखें वीडियो-
de Kock plays it onto his stumps via @t20worldcup https://t.co/0FJvyUWPwx
— Punjab Kesari- Sports (@SportsKesari) October 23, 2021
फैंस ने भी किया जमकर ट्रोल
दक्षिण अफ्रीका पर पहले से ही आई.सी.सी. इवैंट्स में खराब खेल के कारण चौकर्स का टैग लगा हुआ है। टी-20 विश्व कप शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम अच्छे फॉर्म में नजर आ रही थी। यहां तक कि वार्म अप मैचों में भी अफ्रीकी क्रिकेटरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन जैसे ही मुख्य मुकाबले शुरू हुए अफ्रीकी क्रिकेटर का खराब खेल सामने आ गया।
South Africa lost 3 wickets#AUSvSA pic.twitter.com/cOSdK8dOZH
— gabru (@iamengimemer) October 23, 2021
#AUSvSA
— Kuptaan ???? (@Kuptaan) October 23, 2021
SA now pic.twitter.com/xlhGiaQ79W
Ok stay calm #AUSvSA pic.twitter.com/rxiohHVFys
— Gills (@gpricey23) October 23, 2021