उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर बने Rishabh Pant, सीएम धामी ने ट्विट कर दी जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 11:11 PM (IST)

खेल डैस्क : उत्तराखंड सरकार ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में वीरवार को ऋषभ पंत का सम्मान करेंगे। पंत उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की के मूल निवासी हैं। यहीं उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा हुई। वह दिल्ली से रणजी खेलते हैं। प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड के युवाओं को खेल कूद एवं जन स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें राज्य ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने का निर्णय लिया है।


पंत को ब्रांड एंबेसडर बनाने की सूचना उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दी। धामी ने लिखा- पंत से बातचीत होने और उनकी स्वीकृति उन्हें राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का आदेश भी जारी कर दिया है। बता दें कि पंत की तरह महेंद्र सिंह धोनी  भी उत्तराखंड के राज्य ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News