ऋषभ पंत ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में लगाए सबसे ज्यादा छक्के

punjabkesari.in Saturday, Nov 15, 2025 - 01:54 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने एक बड़ा उपलब्धि अपने नाम कर ली। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

पंत ने सिर्फ 24 गेंदों में दो छक्के लगाकर यह माइलस्टोन हासिल किया और अब वह भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के (Top 5)

ऋषभ पंत – 92 छक्के
वीरेंद्र सहवाग – 91
रोहित शर्मा – 88
रवींद्र जडेजा – 80
एमएस धोनी – 78

वैश्विक सूची में भी पंत अब 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (136 छक्के) हैं।

रिकॉर्ड ऐसे टूटा…

साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर पंत ने आते ही पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर सहवाग को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने महाराज को एक और बड़ा हिट लगाया, लेकिन जल्दी ही पेसर कॉर्बिन बॉश ने उन्हें 27 रन पर आउट कर दिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh