गुवाहाटी प्रीमियर लीग क्रिकेट में बड की जीत में Riyan Parag ने नाबाद शतक लगाया
punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 08:41 PM (IST)

गुवाहाटी : रियान पराग की शानदार पारी की मदद से बड क्रिकेट क्लब ने जजेस फील्ड में गुवाहाटी प्रीमियर लीग क्रिकेट में एक और आसान जीत दर्ज की। रियान ने नाबाद शतक बनाया और उनकी टीम ने गौहाटी टाउन क्लब को सात विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी टाउन क्लब ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 164-8 रन बनाए थे। आकाश सेनगुप्ता (57) ने अर्धशतक जमाया।
165 रन का लक्ष्य मिलने के बाद बड क्रिकेट क्लब को सीधे तौर पर रियान पराग का सहारा मिला। परागने गुवाहाटी टाऊन क्लब के गेंदबाजों की खूब खबर ली और मात्र 45 गेंदों में पांच चौकों और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। बड ने उक्त लक्ष्य 14.3 ओवर में मात्र तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
संक्षिप्त स्कोर
गुवाहाटी टाउन क्लब 164-8 (20 ओवर)
आकाश सेनगुप्ता 57, अब्दुल अजीज 33, कौशिक गिरी, रियान पराग 2-39
बड क्रिकेट क्लब 167-3 (14.3 ओवर), रियान पराग 101*, कौशिक गिरी 32
अविनव चौधरी 2-33