9 मिनट में 5 गोल मारने वाले रॉबर्ट घर में पोंछा लगाते मिले

punjabkesari.in Tuesday, Apr 03, 2018 - 07:17 PM (IST)

नई दिल्ली : पॉलैंड के स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडॉस्की ने बीते दिन रियल मेड्रिड के साथ खेले गए मैच में वल्र्ड रिकॉर्ड बनाते हुए मात्र नौ मिनट में पांच गोल दाग दिए थे। बायर्न म्यूनिख क्लब की ओर से खेलते रॉबर्ट अपनी इस उपलब्धि के बाद भी खुश नहीं थे। रॉबर्ट की पत्नी अना ने बताया है कि इतनी बढिय़ा उपलब्धि के बावजूद भी रॉबर्ट खुश नहीं थे। वह मैच के बाद जब घर आए तो काफी गुस्सा थे। वह घर की फर्श को साफ कर रहे थे। साथ ही बोल रहे थे कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए। 
बता दें कि उक्त मैच में रॉबर्ट छठा गोल भी कर सकते थे लेकिन ऐन मौके पर वह चूक गए थे। अगर रॉबर्ट छठा गोल कर देते तो एक मैच में डबल हैट्रिक लगाने वाले पहले फुटबॉलर बन जाते। रॉबर्ट लो प्रोफाइल जीने वाले फुटबॉलर हैं। वह सोशल साइट्स पर भी काफी कम एक्टिव रहते हैं। बुड्सलीगा में रॉबर्ट सफल फुटबॉलर रहे हैं। लीग में खेले गए 38 मैचों में उन्होंने 35 गोल किए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News