SA20 Auction: ब्रेविस बने सबसे महंगे खिलाड़ी, IPL से चार गुणा अधिक कीमत पर बिके

punjabkesari.in Wednesday, Sep 10, 2025 - 01:21 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस अब 'बेबी एबी' नहीं रहे। वे अंतरराष्ट्रीय और फ्रैंचाइजी क्रिकेट में अपना नाम बना रहे हैं। एबी का जलवा अब भी बरकरार है लेकिन अब ब्रेविस को आत्मविश्वास है जिसने उन्हें क्षमता का एहसास कराया, वे भी उनकी तरह जलवा बिखेर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर ब्रेविस पर 9 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका टी20 की नीलामी में रिकॉर्ड तोड़ बोली लगी। 

ब्रेविस के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स में सौरव गांगुली और जोसबर्ग सुपर किंग्स में स्टीफन फ्लेमिंग जैसे चिर परिचित प्रतिद्वंदी नीलामी के मैदान में थे। अंत में सुपर किंग्स को अपने इस अद्भुत खिलाड़ी को छोड़ना पड़ा क्योंकि ब्रेविस को 15.1 मिलियन रैंड (8.3 करोड़ रुपये) की भारी भरकम कीमत पर खरीदा गया। जो आईपीएल 2025 में उनके रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में उनकी कीमत से लगभग चार गुना ज्यादा है।

SA20 नीलामी में बड़ी खरीदारी में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के टी20 कप्तान हैं। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ दो बार दक्षिण अफ्रीका 20 लीग जीतने वाले मार्करम की सेवाएं डरबन सुपर जायंट्स ने 14 मिलियन रैंड (7.04 करोड़ रुपये) में हासिल कीं। दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट तिहरे शतकवीर वियान मुल्डर को सुपर किंग्स ने 9 मिलियन रैंड (4.53 करोड़ रुपये) में खरीदा। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर गेराल्ड कोएत्जी सुपर जायंट्स के लिए 7.4 मिलियन रैंड (3.72 करोड़ रुपये) में खेलेंगे। 

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नंद्रे बर्गर को सुपर किंग्स ने 6.3 मिलियन रैंड (3.17 करोड़ रुपये) में खरीदने से पहले बोली लगाने की एक छोटी सी होड़ शुरू कर दी। विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके जिन्होंने हाल ही में वनडे रिकॉर्ड तोड़े थे उन्हें सनराइजर्स ने 6.1 मिलियन रैंड (3.07 करोड़ रुपये) में खरीदा। अनुभवी बल्लेबाज रस्सी वैन डेर डूसन को मुंबई इंडियंस केप टाउन ने 5.2 मिलियन रैंड (2.62 करोड़ रुपये) में खरीदा। तेज गेंदबाज ओटनील बार्टमैन 5.1 मिलियन रैंड (2.57 करोड़ रुपये) में पार्ल रॉयल्स के लिए खेलेंगे। जबकि एनरिक नोर्टजे को सनराइजर्स के लिए खेलने के लिए 5 मिलियन रैंड (2.51 करोड़ रुपये) मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ishtpreet Singh

Related News