BCCI को साईं सुदर्शन का करारा जवाब, ठोकी सीजन की 5वीं फिफ्टी

punjabkesari.in Monday, Apr 21, 2025 - 09:00 PM (IST)

खेल डैस्क : गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ईडन गार्डन के मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 5वीं फिफ्टी ठोकी और ऑरेंज कैप पर दावेदारी ठोक दी। साईं का यह प्रदर्शन उस वक्त सामने आया है जब बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की घोषणा की है। उन्होंने सीजन में जो निरंतरता दिखाई है उस देखकर लगता है कि वह टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण प्लेयर हो सकते हैं। बशर्ते बीसीसीआई उनका भरपूर इस्तेमाल करे और हौसला भी बढ़ाए। बहरहाल, साईं ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 36 गेंदों पर 6 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए और अपनी टीम को मजबूत स्थिति दी। 


ऑरेंज कप : टॉप 5 दावेदार
417 रन साई सुदर्शन
368 रन : निकोलस पूरन
333 रन : सूर्यकुमार यादव 
322 रन : विराट कोहली
315 रन : जोस बटलर
307 रन : यशस्वी जयसवाल
299 रन : मिचेल मार्श


साईं के अब 33 आईपीएल मुकाबलों में 48 की औसत के साथ 1451 रन हो गए हैं। उनके नाम पर एक शतक और 11 अर्धशतक हो गए हैं। वह आईपीएल इतिहास में 33 मैच खेलकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। उनकी आईपीएल में शुरूआत साल 2022 में हुई थी जब उन्होंने 5 मैचों में 145 रन बनाए थे। इसके बाद 2023 सीजन में उन्होंने 8 मैचों में 362 रन तो 2024 सीजन के 12 मैचों में 527 रन बनाए थे। साई को उनके प्रदर्शन के कारण फ्रेंचाइजी ने आईपीएल ऑक्शन से पहले ही रिटेन (8.5 करोड़ रुपए) कर लिया था।


सबसे तेज 1000 आईपीएल रन पूरे करने वाले भारतीय
सुदर्शन ने केवल 25 पारियों में 1000 आईपीएल रन पूरे किए, जो किसी भारतीय बल्लेबाज़ के लिए सबसे तेज़ है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर और रुतुराज गायकवाड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। कुल मिलाकर, वह मैथ्यू हेडन (25 पारियां) के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज़ हैं, जबकि शॉन मार्श (21 पारियां) और लेंडल सिमंस (23 पारियां) उनसे आगे हैं। सुदर्शन आईपीएल इतिहास में पहले भारतीय बल्लेबाज़ हैं, जिन्होंने किसी एक मैदान (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद) पर लगातार पांच 50+ स्कोर बनाए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News